Jamie Lever ने बिग बॉस 19 फेम Tanya Mittal की मिमिक्री पर ट्रोलिंग का दिया जवाब,कहा- ‘हंसी मजाक को गलत मत समझो’

Jamie Lever: कॉमेडियन और अभिनेत्री जेमी लीवर, जो मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। वजह बनी उनकी मिमिक्री, जो उन्होंने बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल की की थी।

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 2:38 PM

कॉमेडियन जेमी लिवर अपनी धांसू मिमिक्री के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल की नकल पर उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। वीडियो में जेमी ने तान्या के इमोशनल एक्सप्रेशंस और रोने वाले सीन को रीक्रिएट किया था, जिसे कुछ ने बॉडी शेमिंग बताया। इसके बाद जेमी ने सोशल मीडिया ब्रेक का ऐलान कर दिया, जिससे कयास लगे कि ट्रोलिंग ही वजह है। लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जेमी ने कहा, "तान्या मित्तल का इससे कोई लेना-देना नहीं। लोग कैसे दो अलग चीजों को जोड़ लेते हैं, समझ नहीं आता।" उन्होंने बताया कि 2025 उनके लिए बेहद बिजी साल रहा है। यूएस टूर, फिल्में, प्रोजेक्ट्स और फैमिली टाइम से उन्हें टाईम नहीं मिला। "मैंने महसूस किया कि कुछ चीजें मिस हो गईं। मुझे सोशल मीडिया डिटॉक्स और खुद के लिए वक्त चाहिए था।" जेमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उन्होंने अपना 'एक हिस्सा खो दिया', लेकिन ये पर्सनल रीजन था, न कि ट्रोलिंग का सवाल था।


ट्रोलिंग पर बात करते हुए जेमी ने साफ लफ्जों में कहा, "12 साल से मिमिक्री कर रही हूं, ये मेरा आर्ट है। समझाने की जरूरत नहीं। मिमिक्री में लैंग्वेज, फेशियल एक्सप्रेशंस और वॉइस टोन कॉपी करना पड़ता है। अगर बॉडी शेमिंग लगे तो वीडियो मत देखो!" तान्या से उनका कोई कम्युनिकेशन नहीं हुआ, न ही तान्या ने रिएक्ट किया। जेमी बोलीं, "ऐसे रिएक्शंस की उम्मीद नहीं थी, लेकिन कॉमेडी में ऐसा होता है।" फैंस ने उनका जमकर सपोर्ट किया, उन्हें रॉकस्टार कहा।

फिलहाल जेमी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। रिश्तेदार अलग-अलग शहरों से आए हैं, तो वो उनके साथ हैं। "अगले साल धमाकेदार वापसी करूंगी!" जॉनी लीवर की बेटी जेमी ने हमेशा हिम्मत दिखाई है। ये विवाद उनके करियर पर ब्रेक नहीं लगाएगा, बल्कि और मजबूत बनाएगा। जेमी लीवर पहले भी कई बॉलीवुड सितारों और टीवी पर्सनैलिटीज की मिमिक्री कर चुकी हैं। उनकी खासियत यह है कि वे हर किरदार को मजेदार अंदाज में पेश करती हैं। इस बार भी उनका इरादा सिर्फ दर्शकों को हंसाना था।

तन्या मित्तल की फैन फॉलोइंग को देखते हुए यह एक्ट चर्चा में आ गया और ट्रोलिंग का कारण बन गया। लेकिन जेमी ने जिस तरह से ट्रोल्स को जवाब दिया, वह उनके आत्मविश्वास और प्रोफेशनलिज़् को दर्शाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।