Get App

Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह की बहन बन 'जसलीन' ने जीता दिल, जानें कौन हैं परी पांढेर, जिनके इमोशनल सीन की एसएस राजामौली ने भी की तारीफ

Who Is Pari Pandher As Jasleen: फिल्म 'धुरंधर 2' में रणबीर सिंह की बहन का किरदार निभाने वाली परी पांढेर अपने एक भावुक सीन की वजह से रातों-रात चर्चा में आ गई हैं। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली परी के अभिनय की दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली ने भी सराहना की है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 3:57 PM
Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह की बहन बन 'जसलीन' ने जीता दिल, जानें कौन हैं परी पांढेर, जिनके इमोशनल सीन की एसएस राजामौली ने भी की तारीफ

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अपनी ताबड़तोड़ एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा के लिए चर्चा में है। लेकिन इस भारी-भरकम एक्शन के बीच एक ऐसा भावुक दृश्य है, जिसने हर देखने वाले की आँखों को नम कर दिया है। यह सीन है रणवीर सिंह (जसकीरत सिंह रंगी) और उनकी छोटी बहन 'जसलीन' का पुनर्मिलन। क्या आप जानते हैं कि इस छोटे लेकिन असरदार किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री कौन हैं?

मिलिए ब्रेकआउट स्टार परी पांढेर से

जसलीन कौर रंगी का किरदार निभाने वाली कलाकार का नाम परवीर कौर पांढेर है, जिन्हें दुनिया परी पांढेर के नाम से जानती है। हालांकि फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन रणवीर सिंह के साथ शेड में शूट किया गया उनका पुनर्मिलन वाला सीन फिल्म का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है। इस दृश्य में भाई-बहन का जो प्यार और दर्द दिखा, उसने रणवीर के किरदार की बदले की आग को और भी गहरा बना दिया।

एसएस राजामौली भी हुए मुरीद

मशहूर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने भी इस सीन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की सराहना करते हुए कहा कि अपनी बहन (परी पांढेर) के साथ उनका वह सीन 'एक्टिंग की मास्टरक्लास' है। राजामौली जैसे दिग्गज से ऐसी तारीफ मिलना परी के लिए किसी बड़े खिताब से कम नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें