Dhurandhar 2 Songs: 'धुरंधर 2' में एक-दो नहीं पूरे 21 सिंगर्स ने दी आवाज, दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा गानों का क्रेज

Dhurandhar 2 Songs: धुरंघर 2 का नशा देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसके म्यूजिक को हिट बनाने में 21 सिंगर्स की मेहनत लगी है।

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 12:14 PM
Story continues below Advertisement
'धुरंधर 2' में एक-दो नहीं पूरे 21 सिंगर्स ने दी आवाज

Dhurandhar 2 Songs: महज एक हफ्ते में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर बन गई। अपनी शानदार रफ्तार को बरकरार रखते हुए, फिल्म अब 'पठान' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ चुकी है। वहीं फिल्म के गाने को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म में 14 गाने एड किए गए हैं।

फिल्म धुरंधर 2 के गाने की चर्चा हर कोई कर रह है। फिल्म में ऐसे कई पुराने गानों को रीक्रिएट किया गया हैं, जिन्होंने बैकग्राउंड में शानदार छाप छोड़ी है। दरअसल धुरंधर द रिवेंज के म्यूजिक के पीछे संगीतकार शाशवत सचदेव असली हीरो है। इसके अलावा गीतकार इरशाद कामिल ने इस मूवी के गानों के लिरिक्स लिखे हैं।

बाकी पुराने गानों के क्रेडिट को पहले जैसे ही रखा गया है। धुरंधर द रिवेंज में नए-पुराने कुल 14 गाने जोड़े गए हैं, जिन्हें 21 अलग-अलग गायकों ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। यहां देखें पूरे गानों की लिस्ट...


अरी अरी

मैं और तू

दीदी (शेर-ए-बलूच)

नियति - मन अटकेया

रंग दे लाल (ओये ओये)

जये सजना

तेरे इश्क़ ने

हम प्यार करने वाले

कन्हैय्या

जान से गुज़रते हैं

आखिरी इश्क

जंगल की सवारी

वारी जावन

फिर से

धुरंधर 2 धुरंधर गायक के नाम

शाश्वत सचदेव

अनुराधा पौंडवाला

उदित नारायण

अर्जित सिंह

सतिंदर सरताज

जुबिन नौटियाल

अवतेज सिंह रहल (बॉम्बे रॉकर्स)

खान साब

अफसाना खान

अमित कुमार

सपना मुर्खजी

क्वीन हार्वी

जैस्मिन सैंडलस

सुधीर यदुवंशी

रेबल

टोकन

नूरां

खलीद

वैभव गुप्ता

शहजाद अली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।