Exclusive: एक थॉट ने कैसे रचा वध का यूनिवर्स, जसपाल सिंह संधू ने बताया क्यों संजय मिश्रा-नीना गुप्ता बने उनकी पसंद

Exclusive: डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू ने मनी कंट्रोल हिंदी के साथ खास बातचीत में बताया कि कैसे वध का यूनिवर्स रचने का आइडिया उनके दिमाग में आया। वहीं दर्शकों के प्यार ने उन्हें वध 2 बनाने पर मजबूर कर दिया।

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 11:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जसपाल सिंह संधू ने बताया क्यों संजय मिश्रा-नीना गुप्ता बने उनकी पसंद

Exclusive: लव फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्म थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म ‘वध 2’ का ट्रेलर रिलीज कर चुका है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म के जसपाल सिंह संधू राइटर और डायरेक्टर दोनों हैं। हाल में उन्होंने हमसे खास बातचीत की और बताया कि कैसे वध को मिले दर्शकों के प्यार ने उन्हें मजबूर कर दिया पार्ट 2 बनाने को। वहीं उन्होंने संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की कास्टिंग को लेकर भी बात कहीं।

Q- वध की प्लानिंग कैसे शुरू हुई और वध 2 तक कैसे पहुंची?

A- इस सवाल के जवाब में जसपाल ने याद करते हुए कहा कि मैं किसी और फिल्म की कहानी लिख रहा था, तभी अचानक से मेरे दिमाग में एक आइडिया आया। मैंने उस पर काम करना शुरू किया और वध बनाई। फिल्म को सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर प्यार मिला। कोविड के बाद फिर में दूसरे आइडियाज पर काम करने लगा। लेकिन तभी मुझे एहसास हुआ कि एक बार और एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। मैंने संजय मिश्रा से बात की और इसकी कहानी तैयार की।


Q-जहां लोग बड़ी स्टार कास्ट और यंग एक्टर्स को साइन कर रहे आपने वहां सीनियर एक्टर को साइन किया कोई खास वजह?

A- इस सवाल के जवाब में जसपाल सिंह संधू ने कहा कि कहानी हां एक फिल्म में स्टारकास्ट अहम हिस्सा होती है। लेकिन हर कहानी अपना नायक चुनती है। हमारे पास संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज स्टार है, जिनके काम का जमाना दीवाना है तो क्यों हमें इसका फायदा नहीं उठाना चाहिए।

Q- पार्ट वन को सक्सेस मिलने के बाद पार्ट 2 में कास्ट चेंज करने का मन नहीं हुआ?

A- इस सवाल को सुनते ही डायरेक्टर ने सीधा जवाब दिया वध संजय मिश्रा-नीना गुप्ता के बिना मुकिन ही नहीं थी। वध 2 शुरू ही इस बात पर हुई थी की लीड वहीं रहेंगे। वहीं मेरे मन में जब इस फिल्म को बनाने का ख्याल आया था तो पहले इंसान संजय मिश्रा ही थे, जिनसे मैंने इस बात को शेयर किया था। हमने मिलकर इस पर काम किया है।

Q-संजय मिश्रा और नीना गुप्ता बेहतरीन कलाकार ही नहीं बेहतरीन इंसान भी हैं

A-जसपाल ने कहा कि वे कलाकार बेहतरीन ही इसलिए हैं क्योंकि वे दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं। दोनों के साथ काम करने में बहुत मजा आया। उनके रहते सेट पर माहौल काफी पॉजिटिव रहता था। हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया है।

Q- IFFI गोवा में आपका एक्सपीरिएंस कैसा रहा...फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिला...क्या वहां हुई बातचीत और प्रतिक्रिया ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि दर्शक चैलेंजिंग कहानियों के लिए तैयार हैं?

A-IFFI गोवा में अपने अनुभव को शेयर करते हुए निर्देशक ने बताया कि वहां पर फिल्म को जो प्यार मिला उसने मुझे थोड़ा इमोशनल किया पर मेरे अंदर आत्मविश्वास भी भरा है। लोगों ने वहां पर फिल्म के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं। मैं बहुत खुश हूं कि मेरा काम लोगों पर असर छोड़ा रहा है। रही बात चैलेंजिंग कहानियों की तो दर्शक इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे स्टार्स के साथ वध 2 लेकर आ रहे जसपाल सिंह संधू ने हमें अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी कुछ हिंट दी है। निर्देशक ने बताया की वह काफी चीजों पर काम कर रहे हैं, जिसका खुलासा समय आने पर किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।