Jaya Bachchan ने खुशी-खुशी दिए पैप्स को पोज और हंस कर की बात, अपने नए अंदाय से सोशल मीडिया पर छा गईं

Jaya Bachchan और पैपराजी का 36 आंकड़ा रहा है। ये बात किसी से छुपी नहीं है। लेकिन हाल ही में एक ईवेंट में शामिल होने के दौरान उन्होंने न सिर्फ खुशी-खुशी पोज दिए, बल्कि पैप्स के सामने अपनी बात भी रखी। जया बच्चन का ये अंदाज सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 7:50 PM
Story continues below Advertisement
पैप्स के साथ जया बच्चन का बदला रूप देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर ली चुटकी।

Jaya Bachchan हाल ही में पैपराजी के साथ बदले अंदाज में रूबरू हुईं। वह पैप्स से हंसते हुए मुखातिब हुईं और खुशी-खुशी पोज भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात भी रखी। बॉलीवुड की दिग्गत एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन का ये बदला रूप सोशल मीडिया पर खूब सुखियां बटोर रहा है। पैप्स को देखते हुए भड़कने वाले जया इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो में किसी को फोटो लेने से नहीं रोक रही हैं। उनके इस बर्ताव को सोशल मीडिया पर लोग यू टर्न करार दे रहे हैं। अबु जानी और संदीप खोसला के एक ईवेंट का ये वीडियो पुराना है। लेकिन खास बात ये है कि इसमें जया का रूप लोगों हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रहा है।

‘फोटो के लिए तैयार रहती हूं, लेकिन’

ईवेंट में जया बच्चन जब पैप्स के सामने आईं, तो हमेशा की तरह सबको लगा कि वो नाराजगी जताएंगी। पैप्स हमेशा की तरह फोटो लेने के लिए तैयार थे। लेकिन अपने पुराने स्वभाव के विपरीत जया सबसे हंसते हुए मिलीं और पोज दिया। वीडियो में वह कह रही हैं, ‘अब क्या है, जब ऐसा होता है ना (सिस्टमैटिक फोटो-ऑप की ओर इशारा करते हुए), तो मैं फोटो देने के लिए तैयार रहती हूं। लेकिन जब पर्सनल कुछ होता है, आप लोग चोरी-छुपे फोटोज लेते हैं, मुझे अच्छा नहीं लगता।’


‘जब मैं तैयार नहीं हूं और आप फोटो लेते हैं...तब रंग निकलते हैं’

वीडियो में देख सकते हैं कि जया की ये बातें सुनने के बाद जब एक पैपराजी ने अपने साथी को बातचीत रिकॉर्ड करना बंद करने को कहा, तो जया ने मुस्कुराते हुए उसे शांत रहने को कहा। उन्होंने कहा, ‘जब मैं तैयार हूं, तब ठीक है… जब मैं तैयार नहीं होती हूं और आप लोग फोटो लेते हो तो फिर… रंग निकलते हैं।’

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यू-टर्न

जया बच्चन का यू-टर्न सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टा यूजर उनके वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जया के इस बदले अंदाज को देखकर कुछ यूजर कह रहे हैं कि शायद उनके सुपरस्टार पति ने उन्हें समझाया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अमिताभ बच्चन ने क्लास ली है’। एक अन्य ने लिखा, ‘फाइनली दिमाग आ गया इनके पास…’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने अपने रिश्ते को किया कन्फर्म! सोशल मीडिया पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ शेयर की फोटोज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।