Jaya Bachchan: गंदे-गंदे पैंट पहने अजीब सी शक्ल वाले लोग..., पैपराजी पर फिर भड़कती नजर आईं जया बच्चन

Jaya Bachchan: हाल में ही एक इवेंट में पहुंची जया बच्चन ने एक बार फिर से पैपराजी और पैप कल्चर पर निशाना साधा। बोलीं हर कोई चलता फिरता हाथ में फोन लिए अपने आप को मीडिया कहने लगता है।

अपडेटेड Nov 30, 2025 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पैपराजी पर फिर भड़कती नजर आईं जया बच्चन

Jaya Bachchan: जया बच्चन और पैपराजी की नोक झोक आए दिन देखने को मिल जाती है। वेटरन एक्ट्रेस को पैप कल्चर जरा भी रास नहीं आता है। वहीं कई बार पैप डांट खाने के बाद भी एक्ट्रेस को कवर करते और उनसे बात करते दिख जाते हैं। हाल में एक बार फिर जया बच्चन ने एक बार फिर से पैपराजी और पैप कल्चर पर निशाना साधा। क्या बोलीं एक्ट्रेस चलिए आपको बताते हैं।

जया बच्चन हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया और पैपराजी के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने मंच से कहा कि, "मैं खुद मीडिया का प्रोडक्ट हूं, लेकिन पैपराजी संग मेरा रिलेशनशिप बिल्कुल जीरो है। ये कौन लोग हैं कहां से आते हैं। आप लोग इन्हें मीडिया कैसे बोलते हैं।


जया बोलीं कि मैं खुद मीडिया फैमिली से आती हूं, मेरे पिता एक जर्नलिस्ट थे। ये जो बाहर गंदे गंदे पैंट पहनकर पता नहीं कहां से आ जाते हैं फोटो खींचते हैं। इतना ही नहीं जिस तरह के कमेंट ये पास करते हैं। कहां से आते हैं, कैसा एजुकेशन है इनका, बैकग्राउंड क्या है। जया ने पैप पर जमकर निधाना साधा, मानो कितने दिनों की भरी हो और बस एक मौका की तलाश में थी।

जया बच्चनइतने में ही नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा कि किसी ने उन्हें ये बताया कि आप सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा नफरत पाने वाली सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। इसके जवाब में जया बच्चन ने कहा, "मुझे जरा सा भी फर्क नहीं पड़ता है। आप नफरत करते हैं, ये आपके विचार हैं, लेकिन मुझे भी आप लोग जरा भी पसंद नहीं हैं। क्योंकि पैप को लगता है कि मोबाइल कैमरा लेकर आप चूहा बनकर किसी के भी घर में घुस जाएंगे, जो सही नहीं है। जया बच्चन का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भले ही यूजर्स जया बच्चन के बर्ताव को पसंद न करते हों, लेकिन अब वही जया बच्चन की बात का सपोर्ट करते दिख रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।