Jay Mehta Birthday: जूही चावला ने खास अंदाज में किया पति जय को बर्थडे विश, लगाएंगी 1000 पेड़

Jay Mehta Birthday: जूही चावला ने जय मेहता के जन्मदिन पर उनके साथ कई अंदेखी तस्वीरें शेयर कर स्वीट विशेश दी हैं। जूही ने कहा कि जय न सिर्फ उनके जीवनसाथी हैं बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं।

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
जूही चावला ने खास अंदाज में किया पति जय को बर्थडे विश

Jay Mehta Birthday: एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने पति और बिजनेसमेन जय मेहता को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। कई तस्वीरें साझा करते हुए, अभिनेत्री ने उनके व्यवाहरऔर जीवन को भरपूर जीने की उनकी क्षमता की जमकर तारीफ की।

रविवार को जूही ने इंस्टाग्राम पर जय और अपने परिवार के सदस्यों के साथ कई तस्वीरें शेयर करके खास कैप्शन लिखा है। अपने इमोशनल कैप्शन में जूही ने बताया कि जय न केवल उनके जीवनसाथी हैं, बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं।

तस्वीरों में, जूही और जय अपनी छुट्टियों के दौरान कई सहज पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में जय अपने बच्चों के साथ भी दिख रहे हैं। तस्वीरें साझा करते हुए जूही ने लिखा, “वह जीते हैं, हंसते हैं और सबको साथ लेकर चलते हैं!! ऐसा दोस्त हर किसी को मिल सकता है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जन्मदिन मुबारक हो जय!!!! 1,000 पेड़।”


फिल्म निर्माता फराह खान ने कमेंट सेक्शन में जय को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो jaymehtagram, आपका साल शानदार हो। एक फैन ने कमेंट किया ये तो बहुत ही प्यारी पोस्ट है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया-“आह जूही!!! ये तो बहुत ही प्यारा है। बेहद क्यूट। जय मेहता को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

जूही ने 1996 में व्यवसायी जय मेहता से शादी की थी। उस समय वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। अपनी शादी को छुपाकर रखने की वजह बताते हुए जूही ने 2020 में राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “उस समय इंटरनेट नहीं था और हर फोन में कैमरा नहीं होता था, इसलिए ऐसा करना मुमकिन हो पाया। मैं उस समय तक अच्छी तरह से पैर जमा चुकी थी और मेरा करियर अच्छा चल रहा था।

एक्ट्रेस ने बताया था कि उसी दौरान जय ने मुझे प्रपोज़ किया था और मुझे डर था कि कहीं मेरा करियर, जब मैं उस मुकाम पर पहुंच चुकी थी, कहीं खो न जाए। मैं अपना करियर जारी रखना चाहती थी और यह बीच का रास्ता लगा।” इस कपल के दो बच्चे हैं - जाह्नवी मेहता और अर्जुन मेहता। हाल ही में, उन्होंने 'द रेलवे मेन', 'शर्माजी नमकीन' और 'हश हश' जैसी फिल्मों में काम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।