2025 की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार अविका गौर और मिलिंद चंदवानी फिर से सुर्खियों में हैं। 'बालिका वधू' फेम अविका ने मिलिंद संग राष्ट्रीय टेलीविजन पर ही शादी रचा ली थी, जो 'पति पत्नी और पंगा' शो में लाइव दिखाई गई। शादी को चंद महीने ही हुए थे कि उनका ताजा यूट्यूब व्लॉग प्रेग्नेंसी की अटकलों को हवा दे रहा है। 30 सितंबर 2025 को हुई शादी के बाद यह खुलासा उनके फैंस को हैरान करने वाला है। कपल ने खुद ही व्लॉग में बड़ा संकेत दिया, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा।
व्लॉग में 2025 को याद करते हुए अविका और मिलिंद ने नए आरंभ, व्यक्तिगत विकास और उपलब्धियों की बात की। लेकिन भविष्य की चर्चा पर अविका ने कहा, "हमारे लिए कुछ बहुत बड़ा इंतजार कर रहा है।" मिलिंद ने जोड़ा, "यह बदलाव हमने कभी सोचा नहीं, तैयारी नहीं की, यहां तक कि कल्पना भी न की। लेकिन यह शानदार है।" अविका ने पति से पूछा कि वे इस 'गुड न्यूज' पर क्या महसूस कर रहे? मिलिंद बोले, "मुख्य रूप से उत्साहित हूं, थोड़ी घबराहट भी। लेकिन यह अच्छी है यह दिखाती है कि हम केयर करते हैं।" यह शब्दों का चयन फैंस को लग रहा है जैसे बेबी आने की खुशखबरी हो। शादी के इतने जल्दी यह सरप्राइज कपल के रोमांटिक सफर को और खास बना रहा।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कपल ने साफ कहा कि यह सब प्लान्ड नहीं था। अविका ने बताया कि “हमने अभी फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचा भी नहीं था। लेकिन अगर भगवान ने हमें यह तोहफा दिया है तो हम इसे खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे।” वहीं मिलिंद ने भी कहा कि “हम दोनों के लिए यह सरप्राइज है। हमने इसे प्लान नहीं किया था, लेकिन हम बेहद खुश हैं।”
फैंस और इंडस्ट्री के लोग लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि अविका और मिलिंद की जोड़ी हमेशा से खास रही है और अब यह खबर उनके रिश्ते को और मजबूत बना रही है।
उनकी लव स्टोरी फिल्मी है। 2020 में हैदराबाद में मिले, अविका को पहली नजर में प्यार हो गया। जून 2025 में रोका, सिद्धिविनायक दर्शन, हल्दी सब शो पर हुआ। अविका ने कहा था, "मेरी शादी यूनिक होनी चाहिए, जो मेरी पहचान दिखाए। आलोचना झेलना आसान नहीं, लेकिन अपनी सच्चाई पर चलने से आज यहां हूं।"शादी के बाद पहली बार पति-पत्नी के रूप में नजर आए। फैंस ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।