Kailash Kher: मशहूर बॉलीवुड सिंगर और पद्मश्री कैलाश खेर के गाने लोगों के सीधा दिल को छूते हैं। हाल में ही सिंगर अपना शो करने ग्वालियर पहुंचे थे। आयोजित लाइव शो के दौरान भीड़ बेकाबू होकर हंगामा करने लगी। जब भीड़ कंट्रोल नहीं हो पाई तो सिंगर परेशान हो गए। हालात इतने खराब हो गए थे कि कैलाश खेर को बीच में ही शे को रोकना पड़ा। सिंगर ने स्टेज से लोगों से शांत रहने की अपील भी की।
