काला हिरण केस में सुनवाई से जज ने किया इनकार, अब नई पीठ करेगी फैसला

काला हिरण शिकार मामले से संबंधित अपीलों की सुनवाई से जज ने खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने इस मामले की सुनवाई करने से इंकार करते हुए निर्देश दिया कि इसे किसी अन्य पीठ के समक्ष पेश किया जाए। अब इस केस पर आगे की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट की नई बेंच करेगी

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
काम की बात करें तो सलमान खान को हाल ही में फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था।

काला हिरण शिकार मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को Rajasthan High Court में इस केस से जुड़ी अपीलों पर सुनवाई प्रस्तावित थी, जिसमें Salman Khan सहित अन्य आरोपियों की याचिकाएं शामिल हैं। हालांकि तय तारीख पर मामला आगे नहीं बढ़ सका, क्योंकि जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की एकल पीठ ने स्वयं को इस सुनवाई से अलग कर लिया। अदालत ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित अपीलों को अब किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।

इस फैसले के बाद केस की अगली प्रक्रिया नई बेंच के सामने आगे बढ़ेगी। लंबे समय से चल रहे इस बहुचर्चित मामले में हर सुनवाई पर सबकी नजर बनी रहती है, ऐसे में यह घटनाक्रम कानूनी हलकों में नई चर्चा का विषय बन गया है।

अपीलों का नया मोड़


मामले में Saif Ali Khan और अन्य आरोपियों की अपील भी लंबित है। वहीं सलमान खान ने 2018 में सुनाई गई पांच साल की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। अब इन सभी याचिकाओं पर सुनवाई नई बेंच करेगी।

26 साल पुराना विवाद

यह मामला 1998 का है, जब फिल्म Hum Saath-Saath Hain की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। इस केस की कानूनी प्रक्रिया लंबे समय से जारी है और अलग-अलग अदालतों में इसकी सुनवाई चलती रही है।

वर्क फ्रंट पर सलमान

काम की बात करें तो सलमान खान को हाल ही में फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। अब वह ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज हैं। शूटिंग के दौरान उनके घायल होने की खबरें भी सामने आई थीं।

Anoushka Shankar: अनुष्का शंकर ने रचा इतिहास, पहली भारतीय संगीतकार बनीं जो ‘द ग्रैहम नॉर्टन शो’ पर पहुंचीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।