देश में सोने की कीमत में 17 जून को गिरावट लौटी है। ज्यादातर शहरों में यह सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 151510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 151360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये टूटकर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। भू-राजनीतिक तनाव कम होने से घरेलू शेयर बाजारों में सेंटिमेंट बेहतर हुआ, जिससे निवेशकों ने कीमती धातुओं से दूरी बनाई।
इसके अलावा निवेशक अमेरिका-ईरान समझौते से जुड़ी गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर रख रहे हैं, जो सराफा और जिंस बाजारों में सेंटिमेंट को प्रभावित कर रहा है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,344.36 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 151360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 153370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी में भी गिरावट है। कीमत घटकर 264900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 70.43 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।