Kamaal R Khan: देशद्रोही और एक विलेन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके जाने-माने अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan Firing Incident) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर का नाम एक रिहायशी बिल्डिंग पर गोलियां चलाने के मामले में सामने आया है। कमाल की मुश्किले बढ़ती दिख रही हैं।
दरअसल, हाल ही में कमाल आर खान ने ओशिवारा स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग पर चार राउंड फाइरिंग की थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी 2026 को KRK ने मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग पर चार गोलियां दागी थीं। इसके बाद उन्हें शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की।
कमाल आर खान ने पुलिस बयान दिया और कबूल किया कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहे थे और कुछ नहीं। एक्टर ने कहा कि फंक्शनैलिटी चेक करने के चक्कर में उन्होंने गोलियां चलाईं थी। उन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उनका इरादा किसी को परेशान करने या चोट पहुंचाने का नहीं था। एक्टर बस अपनी बंदूक साफ कर रहे थे।
KRK ने कहा कि वह अपनी बंदूक की फंक्शनिंग चेक कर रहे थे। उन्होंने अपने घर के सामने एक बड़े मैंग्रोव जंगल में गोली चलाई थी। उन्हें लगा था कि गोली मैंग्रोव के जंगल में गु हो जाएंगी। हालांकि, हवा की वजह से गोली थोड़ी और आगे चली गई और ओशिवारा में एक बिल्डिंग में लग गई।
जानकारी के मुताबिक जब गोलियां चलाई गई थीं, उस वक्त पुलिस को एक्टर के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला था। वहीं जिस बिल्डिंग में गोलियां लगीं, वहां एक फ्लैट एक राइटर डायरेक्टर और एक मॉडल के हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वहां से दो गोलियां मिली हैं। बाद में फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिल को पता लगा कि कमाल आर खान के बंगले से चलाई गई होंगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।