kamal Haasan: 'हे राम' के 26 साल बाद कमल हसन फिल्म के असफल होने का खोला राज, बोले- शाहरुख खान को लेकर हुई थी...

kamal Haasan: कमल हासन ने अपनी फिल्म 'हे राम' के फ्लॉप होने का ठीकरा शाह रुख खान को बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उनकी वजह से नाराज हो गए थे।

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 3:24 PM
Story continues below Advertisement
'हे राम' के 26 साल बाद कमल हसन फिल्म के असफल होने का खोला राज

kamal Haasan: साल 2000 में कमल हासन (Kamal Haasan) ने हे राम नाम की एक फिल्म बनाई थी। इसमें शाह रुख खान (Shah rukh Khan), रानी मुखर्जी और हेमा मालिनी जैसे स्टार को कास्ट किया गया था। इस मूवी से शाहरुख और कमल दोनों एक्टर्स के फैंस को काफी उम्मीदें थीं। यह फिल्म उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक हो गई थी। फिल्म का बजट भी उस दौर के हिसाब से काफी ज्यादा था।

कमल हासन ने इसे अपनी पर्सनल फिल्म कहा था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जब रिलीज हुई तो औंधे मुंह गिर गई, दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया। कमल फिल्म के फ्लॉप होने का जिम्मेदार शाह रुख को जिम्मेदार मानते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में हासन ने इस बात का जिक्र भी किया।

उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग शाह रुख खान से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखे हुए थे। लेकिन जब उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं, तो वे ज्यादा निराश हो गए। इस फिल्म के फ्लॉप होने से उन्हें बहुत नुकसान हुआ था। शाह रुख के नाम का जिक्र करना ही उनके लिए नुकसानदायक रहा था।


फिल्म के 26 साल पूरे होने पर बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कमल हासन ने अपने मन की बात कही- 'ये फिल्म इतनी ज्यादा शानदार थी कि दर्शक अपनी सीटों से फिसलकर मूवीहॉल के बाहर ही निकल गए। जब मैं अपनी फिल्म बना रहा था तब लोग मुझसे कहते थे कि आखिर मैं करना क्या चाह रहा हूं? इतना खर्च क्यों कर रहा हूं। मैं कहता था कि यह एक वादा है जो मैंने खुद से किया था।

एक्टर ने बताया कि 'हे राम' वो फिल्म थी जिसमें शाह रुख खान ने पहली बार पठान का किरदार निभाया था। शाह रुख के रोल और फिल्म की पब्लिसिटी पर कमल ने कहा कि-'असल में मुंबई में फिल्म की जो पीआर की गई उसे देखकर लोगों को लगा कि फिल्म में शाह रुख का किरदार बहुत ज्यादा बड़ा होने वाला है। ये पूरा काम पीआर ने किया हुआ था। असल में हे राम में शाह रुख का छोटा था, पर अहम था। लोग शाह रुख को ज्यादा देखना चाहते थे। शायद इसी बात से पब्लिक नाराज हो गई।

हे राम एक इतिहास पर आधारित फिल्म है जो भारत के विभाजन,डायरेक्ट एक्शन डे (Direct Action Day) और नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या की कहानी को बताती है। हिंदी वर्जन का डिस्ट्रीब्यूशन खान की ड्रीमज अनलिमिटेड ने द्वारा किया गया था। फिल्म का टाइटल गांधीजी के आकिरी शब्दों, "हे राम!" से लिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।