Kamal Haasan: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच और प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी की अपील के बाद, कमल हासन ने फिल्म इंजस्ट्री से अपने खर्च करने के तरीके पर विचार करने का आग्रह किया है। एक ओपन लेटर में, अभिनेता-राजनेता ने फिल्म निर्माताओं से अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों में फिजूलखर्ची, खर्चीली टीमें और अनावश्यक विदेशी शूटिंग से बचने का अपील की है।
कमल हासन ने इस बात पर जोर दिया कि खर्च में कटौती के उपायों से कर्मचारियों के वेतन, और कार्य परिस्थितियों पर कभी भी असर नहीं पड़ना चाहिए। इसके बजाय, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंडस्ट्री को अपने कर्मचारियों के सम्मान और समर्थन को बनाए रखते हुए फालतू खर्चों को कम करने पर ध्यान देना चाहिए। उनके मैसेज ने सिनेमा में जिम्मेदार फिल्म निर्माण और वित्तीय अनुशासन के बारे में एक नई चर्चा को शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर कमल हासन ने अपना बयान जारी किया। इसमें महंगी विदेशी लोकेशनों पर इंडस्ट्री की निर्भरता पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने पूछा कि हर लव स्टोरी सिर्फ पेरिस में ही क्यों बनती है? लगातार बढ़ते वैश्विक संकट जो ईंधन, ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स का नाश करते जा रहे है, फिजूलखर्ची वाली विदेश ट्रिप के बजाय अनुशासन और स्थानीय भरोसे की डिमांड कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह चेतावनी ऐसे समय में मिली है, जब फिल्म बजट पहले से ही कई गुना बढ़ चुके हैं और बाजार में सुधार नहीं है। इसका असर सिर्फ निर्माण तक ही नहीं रहने वाला है, क्योंकि महंगाई के दबाव से आने वाले महीनों में एंटरटेनमेंट पर उपभोक्ता खर्च में भी बदलाव दिखेगा। दिहाड़ी मजदूरों और फिल्ममेकर्स पर बोझ पड़ने से पहले इंडस्ट्री को इन मुद्दों पर विचार करना होगा और समाधान भी निकालना होगा।
अपने बयान में सुपरस्टार ने लिखा कि खर्च किया गया हर रुपया फिल्म में लगना चाहिए, न कि दिखावे में। सिनेमा की अर्थव्यवस्था में कोई भी सुधार वर्कर्स की सेलरी, सुरक्षा, सम्मान, खाना, परिवहन, घर या काम करने की परिस्थितियों की कीमत पर नहीं किया जाना चाहिए।। इसका बोझ वर्कर्स पर नहीं डाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय फिल्म इंडस्ट्री को फिजूलखर्ची, खराब योजना, गैर-जरूरी लग्जरीनेस, विदेश यात्रा और फिल्म मेकिंग में देरी से बचना चाहिए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कमल हासन पिछली बार फिल्म 'ठग लाइफ' में दिखे थे। उनकी आने वाली फिल्मों में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नेल्सन दिलीपकुमार की निर्देशित फिल्म है। वह नागा वामसी द्वारा निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें उनके साथ प्रभास और अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।