Kangana Ranaut: कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ताजा खबर के मुताबिक, मोस्ट अवेटेड सीक्वल को आखिरकार उसका नया नाम मिल गया है, लेकिन शायद यह वो टाइटल नहीं है जिसकी फैंस उम्मीद कर रहे थे। फिल्म का नाम 'क्वीन 2' होने की उम्मीद कम है। खबरों के अनुसार, निर्माता एक नए और ज्यादा उपयुक्त नाम पर विचार कर रहे हैं जैसे- 'क्वीन फॉरएवर'।
बॉलीवुड हंगामा ने बताया कि कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल का नाम 'क्वीन 2' नहीं होगा। पोर्टल ने बताया, "फिल्म के लिए निर्माताओं के पास कई विकल्प थे, और उनमें से जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया, वह है 'क्वीन फॉरएवर'। अगर सब ठीक रहा, तो फिल्म का नाम यही होगा। निर्माताओं को लगता है कि 'क्वीन फॉरएवर' एक सही नाम है और यह फिल्म के सब्जेक्ट के अनुरूप है।"
मिड-डे के अनुसार, सीक्वल 2014 की हिट फिल्म की कहानी को सीधे आगे नहीं बढ़ाएगा, लेकिन सब्जेक्ट पर आधारित होगी। क्वीन 2 में कंगना का किरदार एक शहरी लड़की के रूप में नज़र आएंगी। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, “क्वीन 2 में, कंगना का किरदार रानी से अलग होगा।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंगना रनौत के अलावा मूल कलाकारों में से किसी के भी इस फिल्म में होने की उम्मीद कम है। निर्देशक विकास बहल ने नए कलाकारों का चयन किया है, जिनमें से कई थिएटर कलाकारों को सपोर्टिंग रोल दिया जाएगा। सूत्र ने आगे बताया, “फिल्म की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में शुरू होगी, जहां मैट्रो शहर वाला एक सेट और मुख्य किरदार के घर का दूसरा सेट बनाया जाएगा। मुंबई में शूटिंग पूरी होने के बाद, वे अन्य महानगरों में जाएंगे। फिल्म की शूटिंग तीन महीने के भीतर पूरी हो जाएगी।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार राव से 2013 में रिलीज़ हुई कॉमेडी एडवेंचर फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया। जवाब में राव ने रनौत की तारीफ की और साथ में शूटिंग के दिनों को याद किया। उन्होंने इंस्टेंट बॉलीवुड को बताया, “बहुत मज़ा आया था। वह बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक हैं। बेहद प्रतिभाशाली, और उनके साथ काम करना बहुत ही मजेदार था। जानकारी के लिए बता दें राव ने कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'क्वीन' में विजय नामक सहायक किरदार निभाया था।