KKPK 2 box office collection day 2: कपिल शर्मा अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक सिर्फ 3.99 करोड़ से थोड़ा अधिक ही कमाया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी हैं।
KKPK 2 box office collection day 2: कपिल शर्मा अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक सिर्फ 3.99 करोड़ से थोड़ा अधिक ही कमाया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी हैं।
Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, दूसरे दिन इसने 2.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 3.99 करोड़ रुपये हो चुकी है। शनिवार को 'किस किसको प्यार करूं 2' की हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.57 फीसद रही।
Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म के पहले भाग, जो 2015 में रिलीज हुआ था, ने दो दिनों में 18.8 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 10.20 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 8.60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।
‘किस किसको प्यार करूं 2' का बजट लगभग 35 करोड़ आंका गया है। बॉक्स ऑफिस के हिसाब से अगर कोई फिल्म पहले दिन बजट का 10 फीसद अर्न करती है, तो फिल्म सही मानी जाती है। 20 फीसद से ज्यादा तो बहुत अच्छा। ‘किस किसको प्यार करूं 2' ने बजट का सिर्फ 3.5 फीसद ही कमाया है, जो फिल्म के लिए नुकसान भरा है।
इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, वरीना हुसैन और सुशांत सिंह जैसे कलाकार दिख रहे हैं। ‘किस किसको प्यार करूं 2' की कहानी भोपाल के मोहन शर्मा (कपिल) के ईर्द-गिर्द बुनी गई है, जो सानिया से सच्चा प्यार करता है। गलतफहमियों का ऐसा चक्कर आता है कि उसे तीन-तीन और लड़कियों से शादी करनी पड़ती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।