Kapil Sharma: 'किस-किस को प्यार करूं 2' में कपिल ने गाया गाना, 'रांझे नु हीर' का वीडियो हुआ रिलीज

Kapil Sharma: जुबिन नौटियाल की आवाज में गाया गया 'रांझे नु हीर' गाना दिग्वी द्वारा रचित संगीत और लवराज द्वारा लिखे गए इमोशनल गाना है। इसे अब कपिल शर्मा अपनी आवाज में रीरिलीज करने जा रहे हैं।

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 5:24 PM
Story continues below Advertisement
'किस-किस को प्यार करूं 2' में कपिल ने गाया गाना

Kapil Sharma: अपने इमोशनल और मजेदार एल्बम को मिली अपार सफलता और दर्शकों के अपार प्रेम का जश्न मनाते हुए, 'किस किसको प्यार करूं 2' के निर्माताओं ने एल्बम का पांचवां और आखिरी गाना रिलीज कर दिया है। यह नया गाना रोमांटिकगाना 'रांझे नु हीर' का अनप्लग्ड वर्जन है, जिसे कपिल शर्मा ने गाया है। यह पहले से ही फेमस इस गाने में एक नया इमोशनल आयाम जोड़ता है।

ऑरिजनल गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया गया है। 'रांझे नु हीर' गीत दिग्वी द्वारा संगीतबद्ध और लवराज ने बनाया है, जो पुराने जमाने के रोमांस को खूबसूरती से दिखाता है। अनप्लग्ड वर्जन एक उपयुक्त और इमोशनल सेड सॉन्ग है, जो गाने को इमोशनली तरीके से दिल को छूता है।

म्यूजिक इस फिल्म की रीढ की हड्डी साबित हुआ है, हर गाना दिल को छू लेता है और दर्शकों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना लेता है। इस सफलता का भरपूर लाभ उठाते हुए, अनप्लग्ड वर्जन अनोखा एहसास प्रदान करती है, जिससे एल्बम के एंड को स्पेशल बना दिया है।

अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मुस्तन ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के बैनर तले अब्बास मुस्तन फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया है। कपिल शर्मा के अलावा, 'किस किसको प्यार करूं 2' में मनजोत सिंह, हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा खान, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुशांत सिंह, जेमी लीवर, स्मिता जयकर, सुप्रिया शुक्ला और दिवंगत असरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

आपको बता दें कि कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी। मिली-जुली समीक्षाओं के बावजूद, धुरंधर की लोकप्रियता के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने 12 दिसंबर को पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की। Sacnilk के अनुसार, दूसरे सोमवार तक इसका कुल कलेक्शन 11.9 करोड़ रुपये रहा। अब यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।