Chand Mera Dil: करण जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों को बनाया है। इसी जॉनर में वे एक और फिल्म दर्शकों के लिए ला रहे हैं, जिसमें अनन्या पांडे और एक्टर लक्ष्य लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह इंटेस लव स्टोरी मूवी है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही अपडेट शेयर की गई है कि कल यानी सोमवार को 11 बजे चांदनी और आरव को फैंस के सामने रिवील किया जाने वाला है।
धर्मा प्रोडक्शन, करण जौहर, अनन्या पांडे और लक्ष्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस नई अपडेट को शेयर किया है। नए पोस्टर में जहां अनन्या मिनी वेस्टर्न कूल लुक में दिख रही हैं, तो वहीं लक्ष्य शर्टलैस जीन पहने हॉट लुक में नजर आ रहे हैं। करण ने कैप्शन में लिखा- प्यार का कोई तय रूट नहीं होता...बस थोड़ा पागल होना पड़ता है! कल सुबह 11 बजे हमारे आरव और चांदनी से मिलने के लिए तैयार हो जाइए!
नवंबर 2024 में, करण जौहर ने अनन्या और लक्ष्य के प्यार भरे पोस्टर शेयर करते हुए 'चांद मेरा दिल' ऐलान किया था, जिसमें उनकी केमिस्ट्री की झलक दिखाई गई थी। उन्होंने लिखा, “हमारे पास दो चांद हैं जो एक अनोखी प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं! प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है। चांद मेरा दिल, अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित।”
लक्ष्य, जिन्होंने 2023 की एक्शन फिल्म 'किल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, हाल ही में आर्यन खान की पहली निर्देशित सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। वहीं, अनन्या को आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था।
इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता समीर विद्वान्स ने किया था। इस रोमांटिक ड्रामा में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण करण जौहर, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोरा, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता और भूमिका तिवारी ने धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले किया है। चांद मेरा दिल के अलावा अनन्या 'कॉल मी बे सीजन 2' में भी नजर आएंगी।