Chand Mera Dil Trailer Release: चांद मेरा दिल का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह रोमांस को करण जौहर के अंदाज में वापस बड़े पर्दे पर ला रहा है। धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर प्यार...धोखा...इमोशन और रोमांस से भरपूर हैं।
अनन्या पांडे (चांदनी)और लक्ष्य (आरव)के बीच की केमिस्ट्री दमदार है। उनकी फ्रेश जोड़ी इप्रेसिव है। ट्रेलर एक शानदार लव स्टोरी को दिखाता है। यह एक ऐसे रिश्ते को, जो सिर्फ रोमांस के बारे में नहीं है, बल्कि इमोशनली लॉयटी, संघर्ष और सेल्फ रिस्पेक्ट के बारे में भी है। अनन्या फिल्म में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं लक्ष्य का हैंडसम लुक फीमेल फैंस के लिए ट्रीट है।
ट्रेलर को करण जौहर, अनन्या पांडे और लक्ष्य ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है- एक प्रेम कहानी जो पूरी नहीं है, पहले प्लान नहीं है, बस थोड़ी सी रियल है। फैंस कैप्शन में अपना-अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।
ट्रेलर तसे पहले फिल्म के म्यूजिक एल्बम ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। टाइटल ट्रैक, ऐतबार और ख़ासियत जैसे गानों को काफी प्यार मिला है, जो एक रोमांटिक स्टोरी के लिए माहौल तैयार करते हैं। देखने में, फिल्म सॉफ्ट, रोमांटिक फ्रेम और एक टोन के साथ आकर्षक लगती है। निर्देशक विवेक सोनी एक शानदार लव स्टोरी बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो आज के दर्शकों से जुड़ती है।
करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिजके डिसूजा द्वारा निर्मित, चांद मेरा दिल 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर और पहले से ही हिट गानें, फिल्म का बज क्रिएट करने में कामयाब रही है। दर्शकों को इस लव स्टोरी का बेसब्री से इंतजार है।