मेघना गुलजार की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर 'दायरा' ने एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है। साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि फिल्म की पूरी शूटिंग हो चुकी है। करीना कपूर खान और डायरेक्टर मेघना के साथ क्लिक की गई स्माइलिंग फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दायरा शूटिंग रैप! सेट पर जिए गए इस सफर को जल्द सिनेमाघरों में सबके सामने लाएंगे। 2026 में मिलते हैं!" फैंस इस अनाउंसमेंट से एक्साइटेड हो गए हैं।
