Swayambhu: ‘स्वयंभू’ मेकर्स ने राम नवमी पर किया ऐलान, पहला सिंगल प्रोमो जल्द होगा रिलीज

Swayambhu: ‘स्वयंभू’ के मेकर्स ने राम नवमी के शुभ अवसर पर एक खास सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किया। एक नया पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने शुभकामनाएं दीं।

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 6:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
‘स्वयंभू’ मेकर्स ने राम नवमी पर प्रोमो रिलीज का किया ऐलान

Swayambhu: ‘स्वयंभू’ कार्तिकेय 2 फेम निखिल सिद्धार्थ की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज किया, जिसमें भव्यता, दमदार कहानी और शानदार सिनेमाई विजन देखने को मिला। गूजबम्प्स देने वाले बैकग्राउंड स्कोर, इंटेंस एक्शन सीक्वेंस और विजुअली स्ट्राइकिंग फ्रेम्स के साथ यह टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया और 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

जैसे-जैसे एक्साइटमेंट बढ़ रही है, मेकर्स ने राम नवमी के शुभ अवसर पर एक खास सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किया। एक नया पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने शुभकामनाएं दीं और लिखा, “श्री राम का सेंगोल - धर्म को स्थापित करने की शक्ति - सत्य और न्याय का शासन।” इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है, क्योंकि मेकर्स ने यह भी हिंट दिया है कि जल्द ही फिल्म के पहले सिंगल का प्रोमो रिलीज किया जाएगा, जिससे फैंस अगली बड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और लिखा, “श्री राम का सेंगोल - धर्म को स्थापित करने की शक्ति। धर्म का नियम आज भी जीवित है। आपको एक शक्तिशाली और मंगलमय श्री राम नवमी की शुभकामनाएं। इस समर 2026 सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है।

भारत के स्वर्णिम युग की भव्य पृष्ठभूमि पर आधारित यह टीजर एक ऐसी कहानी पेश करता है, जो विरासत, वीरता और सांस्कृतिक समृद्धि से भरी हुई है। कहानी में ‘सेंगोल’ की प्रतीकात्मक मौजूदगी दिखती है, जो इसे परंपरा और धर्म से जुड़ी एक खास कहानी बनाती है। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ एक बेहद दमदार और इंटेंस रोल में नजर आ रहे हैं, जहां टीजर में शानदार विजुअल्स, रोमांचक ड्रामा और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है।

यह फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन टेक्नीशियंस और क्रिएटिव टैलेंट को एक साथ लेकर आती है। डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में केजीएफ और सालार फेम रवि बसरूर का म्यूजिक है, वहीं बाहुबली और आरआरआर के सिनेमैटोग्राफर केके सेंटिल कुमार के शानदार विजुअल्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही एडिटिंग बाहुबली के तम्मिराजू ने संभाली है। करीब 170 दिनों की शूटिंग के साथ यह प्रोजेक्ट हाल के समय की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बनकर उभर रहा है।

‘स्वयंभू’ को पिक्सल स्टूडियोज के भुवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के समृद्ध इतिहास और गौरव को समर्पित यह फिल्म समर 2026 में दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।