Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office day 1: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' पिछले काफी समय से चर्चा में है। ये फिल्म 25 दिसंबर, क्रिसमस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मजबूत एडवांस बुकिंग के बावजूद फिल्म की पहले दिन की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है। कार्तिक और अनन्या की फिल्म को धुरंधर और अवतार: फायर एंड ऐश से कड़ी टक्कर मिल रही है। आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।
Sacnilk के अपडेट के मुताबिक, फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने ओपनिंग डे पर शाम 8 बजे तक लगभग 5.76 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म के करीब 51 हजार टिकट बिके हैं। उम्मीद की जा रही है कि रात तक इसका कलेक्शन 8 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है, हालांकि फिल्म का 10 करोड़ का आंकड़ा छू पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
कार्तिक की इन फिल्मों से रही पिछे
कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्मों के मुकाबले तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की ओपनिंग डे कमाई काफी कमजोर रही है। साल 2022 में दिवाली पर रिलीज हुई भूल भुलैया 2 ने पहले दिन ₹14.11 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं लव आज कल 2 ने ओपनिंग डे पर ₹12.4 करोड़ और सत्यप्रेम की कथा ने ₹9.25 करोड़ की कमाई की थी, जिससे साफ है कि कार्तिक की नई फिल्म शुरुआत में उनकी पिछली रिलीज़ से पीछे रह गई है।
समीर संजय विद्वांस के निर्देशन में बनी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और अरुणा ईरानी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म को करण जौहर समेत कई प्रोड्यूसर्स ने धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनाया है। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।