बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने करियर के सबसे व्यस्त और अहम दौर से गुजर रहे हैं। लगातार हिट फिल्मों के बाद अब उनके पास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। एक तरफ वह ‘नागजिला’ की तैयारियों में जुटे हैं, तो दूसरी ओर अनुराग बसु की म्यूजिकल ड्रामा का काम भी पूरा कर चुके हैं। दर्शकों के बीच उनकी हर नई फिल्म को लेकर खास उत्सुकता देखने को मिल रही है।
इसी बीच खबर आई है कि कार्तिक ने एक और बड़े बजट की फिल्म साइन कर ली है, जिसे इंडस्ट्री का मेगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस नई डील ने फिल्मी गलियारों में चर्चा और तेज कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाला समय कार्तिक के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।
T-Series संग फिर जमेगी जोड़ी
कार्तिक और टी-सीरीज की जोड़ी पहले भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। सोनु की टीटु की स्युटी, पती पत्नी और वो, भूल भुलैया 2, और भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों ने शानदार कमाई की। अब दोनों फिर साथ आ रहे हैं फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ के लिए, जिससे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
‘कैप्टन इंडिया’ में क्या है खास?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कैप्टन इंडिया’ की लोकेशन रेकी पूरी हो चुकी है और 2026 की दूसरी तिमाही में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। फिल्म की शूटिंग भारत और मोरक्को में होने की चर्चा है। इसे हरमन बावेजा ने लिखा और प्रोड्यूस किया है, जबकि अब टी-सीरीज भी प्रोडक्शन से जुड़ चुकी है।
17 साल बाद वापसी करेंगे शिमित अमीन
फिल्म की सबसे दिलचस्प बात है निर्देशक शिमित अमीन की वापसी। उन्होंने Chak De! India और Rocket Singh: Salesman of the Year जैसी सराही गई फिल्में बनाई हैं। लंबे अंतराल के बाद वह फिर निर्देशन की कमान संभालेंगे, जिससे ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।