Get App

रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म फंसी कानूनी जंग में, 'सात समंदर पार' गाने को लेकर धर्मा प्रोडक्शन को HC ने घेरा

Tu Meri Main Tera: त्रिमूर्ति फिल्म्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर धर्मा प्रोडक्शंस, सारेगामा और बादशाह पर ‘सात समुंदर पार’ गाने के बिना अनुमति इस्तेमाल का आरोप लगाया है। कंपनी ने फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ के टीजर पर रोक और ₹10 करोड़ हर्जाने की मांग की है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 8:21 PM
रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म फंसी कानूनी जंग में, 'सात समंदर पार' गाने को लेकर धर्मा प्रोडक्शन को HC ने घेरा

बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘सात समुंदर पार’ 1992 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विश्वात्मा' एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है कॉपीराइट विवाद। मूल फिल्म के निर्माता त्रिमूर्ति फिल्म्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर धर्मा प्रोडक्शंस, सारेगामा, नमः पिक्चर्स और रैपर बादशाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। आरोप है कि धर्मा की आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ के टीजर में इस गाने का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया है।

त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि गाने के अधिकार उनके पास हैं और बिना लाइसेंसिंग एग्रीमेंट के इसका उपयोग करना कॉपीराइट उल्लंघन है। याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म के टीजर में गाने की हुक लाइन और बीट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे मूल निर्माता के अधिकारों का हनन हुआ है।

कंपनी ने कोर्ट से मांग की है कि फिल्म के प्रमोशन में इस गाने का इस्तेमाल तुरंत रोका जाए। साथ ही उन्होंने ₹10 करोड़ का हर्जाना भी मांगा है। याचिका में यह भी कहा गया है कि सभी संबंधित पक्षों को अपने लाइसेंसिंग कॉन्ट्रैक्ट्स और एग्रीमेंट्स का खुलासा करना चाहिए।

धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में विवाद ने फिल्म की रिलीज से पहले ही चर्चा और तनाव बढ़ा दिया है। रैपर बादशाह पर भी आरोप है कि उन्होंने गाने को रीमिक्स कर फिल्म के टीजर में शामिल किया। हालांकि, अभी तक धर्मा या सारेगामा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें