Get App

Kartik Aaryan: बहन कृतिका की विदाई पर इमोशनल हुए कार्तिक आर्यन, शेयर किया खास नोट

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन कृतिका तिवारी और तेजस्वी सिंह की शादी की अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है। साथ में ही एक्टर ने एक स्पेशल नोट भी शेयर किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 4:20 PM
Kartik Aaryan: बहन कृतिका की विदाई पर इमोशनल हुए कार्तिक आर्यन, शेयर किया खास नोट
बहन कृतिका की विदाई पर इमोशनल हुए कार्तिक आर्यन

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की बहन डॉ कृतिका तिवारी ने हाल ही में तेजस्वी सिंह से शादी की है। उनकी शादी ग्वालियर में हुई। अभिनेता अपने परिवार और करीबियों के साथ पूरे दिल से खुशियां मनाते नज़र आए। कृतिका की शादी के कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिनमें कार्तिक अपनी बहन की शादी में खूब मस्ती करते नज़र आए थे।

अब, कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और उनके लिए एक बेहद भावुक नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा कि उन्होंने अपनी बहन को छोटी बच्ची से एक खूबसूरत दुल्हन बनते देखा है और उन्हें उस महिला पर बहुत गर्व है, जो वह आज है।

शनिवार को, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर कृतिका और तेजस्वी की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में कार्तिक स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच हाथ जोड़े पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक और प्यारी तस्वीर में वह अपनी बहन के लिए फूलों की चादर पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

आखिरी तस्वीर एक खूबसूरत फैमली तस्वीर है, जिसमें कार्तिक और कृतिका की मां माला तिवारी भी हैं। अपनी बहन के लिए लिखे अपने नोट में, कार्तिक ने लिखा, "कुछ दिन ऐसे होते हैं जो चुपचाप आपकी दुनिया बदल देते हैं... आज उनमें से एक दिन था। अपनी किकी को दुल्हन बनते देखना ऐसा लगा जैसे सालों को पल में बदलते हुए देख रहा हूं!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें