Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी भी फिसली; 10 बड़े शहरों में अब इतना है 24 और 22 कैरेट का भाव

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142040 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट दिख रही है

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 7:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,512.19 डॉलर प्रति औंस पर है।

गुरुवार, 20 अगस्त को देश में सोने की कीमत और कम हो गई है। राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 155110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। दूसरे शहरों में भी भाव नीचे आया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सोने में निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। अमेरिका-ईरान युद्धविराम की समय-सीमा खत्म हो गई है और दोनों देशों के बीच नए सिरे से बातचीत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,512.19 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142040 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 142190 155110
मुंबई 142040 154960
अहमदाबाद 142090 155010
चेन्नई 142040 154960
कोलकाता 142040 154960
हैदराबाद 142040 154960
जयपुर 142190 155110
भोपाल 142090 155010
लखनऊ 142190 155110
चंडीगढ़ 142190 155110

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट दिख रही है। 20 अगस्त की सुबह कीमत गिरकर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 67.06 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें घरेलू फैक्टर्स के साथ-साथ वैश्विक फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।