Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के अफेयर रूमर्ड फिर जोरों पर, मिस्ट्री गर्ल के साथ एक ही होटल में रूके एक्टर!

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की गोवा की छुट्टियां फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के यंग ब्रिटिश लड़की के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
कार्तिक आर्यन के अफेयर रूमर्ड फिर जोरों पर

Kartik Aaryan: अभिनेता कार्तिक आर्यन और ब्रिटेन में रहने वाली स्टूडेंट कैरिन कुबिलियुटे के रोमाांस की अफवाहों के बाद से, इंटरनेट पर एक नए कपल को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जनवरी के पहले वीक में गोवा के एक ही होटल में ठहरे थे। लेकिन, इसमें एक ट्विस्ट भी है।

नाम न बताने की शर्त पर एक सूत्र ने पुष्टि की, "जी हां, कार्तिक और स्वीट यंग लेडी इस वीक की शुरुआत में एक ही समय पर गोवा के सेंट रेजिस होटल में ठहरे थे।" एक अन्य सूत्र ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "दोनों अलग-अलग कमरों में रुके थे।" इसके बाद होटल प्रबंधन से संपर्क किया, जिन्होंने गोपनीयता नियमों का हवाला देते हुए इस पर कमेंट करने से इनकार कर दिया।

इस हफ्ते की शुरुआत में, रेडिट पर अटकलों का तूफान सा आ गया जब कार्तिक और कैरिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक ही बीच और टॉवल की तस्वीर के साथ स्टोरी पोस्ट की। उस समय, कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम पर कैरिन को फॉलो कर रहे थे, हालांकि, उन्होंने कुछ समय बाद ही उन्हें अनफॉलो कर दिया।

फैंस ने कौरिन के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए हर हद पार की। कई रूमर्ड रिपोर्टों में कहा गया कि वह ब्रिटेन में रहने वाली लिथुआनियाई मूल की 18 वर्षीय छात्रा हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में उनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए अनुमान लगाया गया कि उनकी उम्र 17 साल है।

जल्द ही, प्रशंसक और इंटरनेट यूजर्स कैरिन के इंस्टाग्राम अकाउंट तक भी पहुंच गए, जिससे उनके फॉलोअर्स की संख्या हजारों में बढ़ गई। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 28,000 हो गई है। जहां कार्तिक आर्यन ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, वहीं कैरिन ने अचानक मिली इस फेम पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने इंस्टाग्राम बायो को बदलकर "मैं कार्तिक को नहीं जानती!" लिख दिया है। हालांकि बाद में बायो से इसे हटा दिया गया है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।