Karwa Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने लगावाई करवाचौथ की मेंहदी, बेटी संग दिए क्यूट पोज

Karwa Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी है। उन्होंने अपने हाथों में पिया निक जोनस के नाम की मेहंदी रचा ली है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 10:50 AM
प्रियंका चोपड़ा ने लगावाई करवाचौथ की मेंहदी

Karwa Chauth 2025: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेशी घर में बहू बनकर पहुंची हैं, लेकिन वह अपने हर ट्रेडिशन को बखूबी फॉलो करती है। एक्ट्रेस सारे इंडियन त्योहार धूमधाम सेे सेलिब्रेट करती हैं। देसी गर्ल हर साल करवा चौथ का व्रत भी रखती हैं। हर साल करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं, जिसे लोग भी खूब पसंद करते हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में मेहंदी लगाए फोटोज और वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के बैकग्राउंड में मेहंदी है रचने वाली गाना यूज किया है, इसके अलावा उन्होंने अपने हाथों की मेहंदी फैंस के सामने फ्लॉन्ट की। प्रियंका की मेहंदी काफी स्पेशल लगी है। उन्होंने हाथ में निक का नाम हिंदी में लिखवाया है। प्रियंका ने बहुत खूबसूरत सी अरेबिक मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर लगाया है।

इसके अलावा प्रियंका की नन्ही परी मालती मैरी ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई है। प्रियंका ने मालती की मेहंदी की फोटो को भी शेयर किया है। मलाती के हाथों में फूल औऱ बटरफ्लाई बनवाए गए हैं। प्रियंका की ये मेहंदी सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी हर अपडेट को शेयर करती रहती हैं। वो लगातार अपनी लाइफ से जुड़े हर छोटे-बड़े पलों को लोगों के साथ बांटती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कई सारे फोटोज शेयर किए थे, जिनमें मालती मैरी डांस करती नजर आई थीं। इसके अलावा प्रियंका ने ईशान खट्टर और दीया मिर्जा के साथ भी फोटो शेयर की थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका के हाथ में दो बड़े बजट की इंडियन फिल्में हैं। वो एसएस राजामौली की फिल्म ssmb29 में महेश बाबू के साथ लीड रोल में दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म शूटिंग के लिए प्रियंका भी हैदराबाद में ही थीं। इसके अलावा वो फिल्म कृष 4 में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को ऋतिक रोशन निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के ट्रिपल रोल दिखने की खबर हैं। हालांकि, प्रियंका की एंट्री को लेकर अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।