Mother’s Day 2026: कैटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी तक, बॉलीवुड ये हसीनाएं मना रही अपना पहला मदर्स डे

Mother’s Day 2026: 10 मई को दुनियाभर में लोग मदर्स डे मना हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं, जो पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं।

अपडेटेड May 10, 2026 पर 9:33 AM
Story continues below Advertisement
कैटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी तक बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस पहली बार मर्दस डे मनाने वाली हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...

Mother’s Day 2026: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस के चेहरे पर नई मां बनने की चमक साफ झलक रही है। इस साल कई अभिनेत्रियां पहली बार अपने बच्चों के साथ मदर्स डे मनाएंगी। फैंस आए दिन नई मांओं की तस्वीरों का काफी इंतजार कर रहे हैं। कैटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी तक, हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से रूबरू कराते हैं जो पहली बार कोई खास दिन मनाएंगी। मदर्स डे 2026, 10 मई, 2026 को है। यह विशेष दिन मॉम के प्रति प्यार और स्पेशल फील करने के लिए मनाया जाता है।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ 7 नवंबर, 2025 को अपने बेटे का वेलकम किया था। कपल के बच्चे का नाम विहान है, जिसका अर्थ है 'प्रकाश की किरण'। कैट पहली बार विहान के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं।

कियारा अडवाणी


कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की शादी 7 फरवरी, 2023 को हुई थी। इस कपल ने 15 जुलाई, 2025 को अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया। 'सरायाह' का मतलब भगवान की राजकुमारी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और बेटी सरायाह के साथ अपनी हालिया छुट्टियों की कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरें नई मां बनने को लेकर उनके उत्साह को बखूबी बयां कर रही हैं।

शूरा खान

अरबाज खान और शशूरा खान ने 24 दिसंबर, 2023 को शादी की। इस कपल ने अक्टूबर 2025 में अपनी बेटी सिपारा खान का स्वागत किया। शशूरा पहली बार मदर्स डे मनाएंगी।

परिणीति चोपड़ा

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने 19 अक्टूबर, 2025 को अपने बेटे नीर का स्वागत किया। चोपड़ा 10 मई को नीर के साथ पहला मदर्स डे मनाएंगी।

मालविका राज

कभी खुशी कभी गम अभिनेता मालविका राज और प्रणव बग्गा ने 23 अगस्त, 2025 को अपनी बच्ची का स्वागत किया। बॉलीवुड में अथिया शेट्टी और केएल राहुल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे कई प्यारे जोड़े पहले माता-पिता बन चुके हैं। हालाँकि, यह पहली बार नहीं होगा जब वे इस विशेष दिन का जश्न मनाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।