Katrina Kaif: मां बनने के बाद कैटरीना कैफ ने अपनी पहली पोस्ट शेयर की है। यह उनकी क्रिसमस पोस्ट है। कैटरीना कैफ इंस्टाग्राम पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज को हमेशा शेयर करती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस खास दिन की एक फैमिली सेल्फी शेयर की। इस साल उन्होंने विक्की कौशल, सनी कौशल और अपने भाई सेबेस्टियन के साथ क्रिसमस मनाया।
