Get App

Katrina Kaif Vicky Kaushal Baby Name: 2 महीने बाद कैटरीना ने बेटे का नाम किया रिवील, विक्की कौशल की इस फिल्म से है खास कनेक्शन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Baby Name: बेटे के जन्म के 2 महीने बाद आखिरकार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेबी बॉय का नाम रिवील कर ही दिया है। नए साल पर कपल ने फैंस को बेटे की एक झलक भी दिखाई है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 5:41 PM
Katrina Kaif Vicky Kaushal Baby Name: 2 महीने बाद कैटरीना ने बेटे का नाम किया रिवील, विक्की कौशल की इस फिल्म से है खास कनेक्शन
2 महीने बाद कैटरीना ने बेटे का नाम किया रिवील

Katrina Kaif Vicky Kaushal Baby Name: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपने बेटे के साथ खूब क्वालटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कैटरीना कैफ ने 2 महीने पहले बेटे को जन्म दिया है। अब कैटरीना और विक्की ने बेटे के नाम रिवील कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि वो उन्होंने बेटे का क्या नाम रखा है। वहीं शेयर की गई तस्वीर बेहद क्यूट है।

कैटरीना-विक्की ने एक जॉइंट पोस्ट के साथ फोटो को शेयर किया है। कपल के हाथों पर बेटे का टिनी हाथ रखा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हमारी रोशनी की किरण... विहान कौशल... हमारी प्रार्थनाओं का जवाब... जिंदगी खूबसूरत हो गई है... हमारी दुनिया बदल गई है... विहान के नाम का मतलब सुबह, नई शुरुआत होता है। ये संस्कृत का शब्द है, जिसका अर्थ है सूर्योदय और नई आशा।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कमेंट में लिखा- Little buddy। भूमि पेडनेकर ने हार्ट इमोजी शेयर की। दीया मिर्जा ने भी हार्ट इमोजी शेयर की है। बता दें कि कैटरीना के बेटे के नाम का कनेक्शन विक्की कौशल की फिल्म उरी से है। इस फिल्म में एक्टर के किरदार का नाम मेजर विहान सिंह शेरगिल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें