Keneeshaa Francis: 'अब वह पूरे तुम्हारे...', केनीशा फ्रांसिस ने रवि मोहन से बनाई दूरी, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Keneeshaa Francis: मैंने इस स्टोरी में प्यार और परवाह के साथ एंटर किया था। मैं साइलेंस के साथ इससे बाहर निकल रही हूं। रवि मोहन के साथ रिश्ता करने के बाद केनीशा फ्रांसिस ने लिखा इमोशन पोस्ट।
केनीशा ने कहा कि वह "ऑनलाइन ट्रोलिंग, हेरफेर और जादू-टोने" के कारण सोशल मीडिया छोड़ रही हैं।
Keneeshaa Francis: केनीशा फ्रांसिस ने अभिनेता रवि मोहन के साथ अपने रिश्ते को लेकर हो रही ट्रोलिंग का सामना करने के बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक लंबे इमोशनल मैसेज में, केनीशा ने कहा कि वह रवि मोहन को शांति, प्रेम के साथ खुद से दूर कर रही हैं।
शुक्रवार को, केनीशा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़ी सार्वजनिक जांच से दूर रहने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा- प्रियजनों, मैंने ज़रूरत से ज़्यादा बोल दिया है और जो कुछ कहना चाहिए था, उसमें से ज़्यादातर अनावश्यक भी था।
मैं इस कहानी में प्रेम के साथ आई थी। अब मैं मौन के साथ इससे विदा ले रही हूं। कुछ जगहें शोर, अहंकार, निर्णय और मनगढ़ंत कहानियों में इतनी डूब जाती हैं कि वहां अच्छाई के लिए सांस लेने की भी जगह नहीं बचती। जब ऐसा होता है, तो प्रेम भी बुरा लगने लगता है। मैंने उस इंसान की रक्षा करने की कोशिश में खुद का कुछ हिस्सा कुर्बान कर दिया, जिसके लिए दुनिया ने पहले ही एक कहानी तय कर दी थी। लेकिन अब मैं एक बात बहुत स्पष्ट रूप से समझ गई हूं - तमाशे की आदी दुनिया में, दयालुता अराजकता के सामने टिक नहीं पाती।
अपने बयान में आगे उन्होंने कहा, "जनता, सिनेमा जगत, कमेंटर, जो लोग उनसे प्यार करते हैं, नफरत करते हैं, उनका बचाव करते हैं, उनका मजाक उड़ाते हैं या उनके जीवन पर अपना अधिकार जताते हैं - अब वह पूरी तरह से आप लोगों के हैं। अब कोई स्पष्टीकरण नहीं होगा। कोई बचाव नहीं। कोई लड़ाई नहीं, जो शुरू से ही मेरी नहीं थी।
यह सोचना मेरी मूर्खता थी कि अच्छे लोगों को जीने का मौका मिलना चाहिए और उस दायरे में उनका समर्थन करना ही सबसे अच्छा काम है। लेकिन मैं समझती हूं कि यह जगह केवल झूठ बोलने वालों, धोखेबाजों, हेराफेरी करने वालों और जीवन का शोषण करने वालों के लिए है। इसलिए, मैं उन्हें शांति, प्रेम और पूर्ण अलगाव के साथ विदा करती हूं। मैं अपनी सभी जिम्मेदारियों से भी मुक्त होती हूं, जिन्हें मैंने स्वीकार किया था।
केनीशा ने आज के समय में लोगों द्वारा दयालुता और संवेदनशीलता को देखने के तरीके पर भी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि काश दुनिया ने मुझे यह दिखाने का मौका दिया होता कि सच्चा प्यार, वफ़ादारी और कोमलता क्या कर सकती है। लेकिन शायद इस पीढ़ी को अब कोमलता पर भरोसा नहीं रहा। शायद भक्ति से ज़्यादा विनाश को पचाना आसान है।
शायद लोग हमेशा बलिदान से बनी सच्चाइयों के बजाय भावनाओं से बनी कहानियों को ही चुनेंगे। लेकिन जो हुआ सो हुआ। आप लोगों को जो चाहिए था वो मिल गया। इसलिए आज से मैं इसका विरोध करना बंद कर रही हूं। मैं उन कमरों में अच्छाई साबित करने की कोशिश करना बंद कर रही हूं, जो इसे गलत समझने पर तुले हुए हैं। मैंने चेन्नई छोड़ दिया है, मैं हार मान रही हूं। मैं अपने संगीत, अपनी थेरेपी और अब तक जी गई हर उस चीज़ को छोड़ रही हूं, जो मेरे जीवन से जुड़ी थी। मुझे लगता है कि इंसान भगवान की बनाई हुई चीज़ों को भी तोड़ सकता है।
अपनी पोस्ट के साल्ट में, केनीशा ने कहा कि वह "ऑनलाइन ट्रोलिंग, हेरफेर और जादू-टोने" के कारण सोशल मीडिया छोड़ रही हैं। इसी के साथ, मैं इंस्टाग्राम और सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी लॉग आउट कर रही हूं, जब तक कि ईश्वर की जीत न हो जाए। मैं अपने सभी मित्रों, परिवार और शुभचिंतकों से निजता का अनुरोध करती हूं। आज से नारीवाद, तुम जीत गई। खुशी, तुम हार गई। केनीशा फ्रांसिस
रवि मोहन के साथ अपने रिश्ते को लेकर फैली अफवाहों और आरोपों पर दो वीडियो अपलोड करने और बाद में उन्हें डिलीट करने के कुछ ही समय बाद उनका बयान आया। वीडियो में, केनीशा ने परिवार तोड़ने के आरोपों का खंडन किया और स्पष्ट किया कि रवि ने शुरू में उनसे इमोशनल सहारा मांगा था।
उन्होंने कहा, "मैंने थेरेपी से अपना ध्यान हटाकर रवि मोहन से दोस्ती कर ली। रवि मोहन बच्चा नहीं है। वह जानता है कि किससे बात करनी है और अपना जीवन कैसे जीना है। केनीशा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें ऑनलाइन गंभीर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। उन्होंने दावा किया, "लोग यह पता लगाने के लिए बेंगलुरु में जासूस भेज रहे हैं कि मेरी शादी किससे हुई थी, मैंने क्या झेला और मैं कौन हूं।
उन्होंने अपने निजी संघर्षों और बचपन के कठिन अनुभवों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "मेरी शादी लगभग 18 या 19 साल की उम्र में हुई थी। उस उम्र में, मुझे जीवन की सही समझ नहीं थी। मेरे गर्भ में पल रहा बच्चा मर गया और मेरे शरीर से बाहर आ गया। एक लड़की, जिसने अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को खो दिया हो - क्या आपको लगता है कि मैं किसी को उसके बच्चों या परिवार से दूर रखूंगी?"
अपने संगीत के शुरुआती दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा, "बार में 500 रुपये के लिए गाने के उस अनुभव ने मुझे आज इतना अधिक पैसे लेने के लिए प्रेरित किया है। अगर आप सच में मुझसे भिड़ना चाहते हैं, तो मेरे सामने आइए। ऑनलाइन ऐसा मत कीजिए। सिनेमा मेरा जुनून नहीं है। सेलिब्रिटी बनना मेरा लक्ष्य नहीं है। कृपया मुझे ऐसा महसूस न कराएं कि मुझे जीवन से हार मान लेनी चाहिए।"
रवि मोहन द्वारा अपनी पत्नी से अलग होने की सार्वजनिक ऐलान के बाद केनीशा चर्चा का विषय बन गईं थीं। विवाद तब और बढ़ गया जब उनकी पत्नी ने दावा किया कि उन्हें सेप्रेशन के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था, जबकि रवि ने बाद में उन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। चल रहे विवाद के बीच, रवि को अक्सर केनीशा के साथ देखा गया, जो उनके साथ काउंसलर के रूप में काम करती हैं और एक संगीतकार भी हैं।
केनीशा और रवि के एक साथ एक शादी में शामिल होने के बाद केनीशा के खिलाफ आलोचना और तेज हो गई था। कुछ दिन पहले ही, उन्होंने मीनकुलथी भगवती मंदिर में अपने परफॉमेंस का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें रवि उन्हें गले लगाने से पहले उनका हौसला बढ़ाते दिखाई दे रहे थे।