Khushi Kapoor-Vedang Raina breakup: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी और वेदांग रैना की राहें अलग हो चुकी हैं। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दो साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब हमेशा के लिए दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।
विक्की लालवानी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। खुशी और वेदांग अब कपल के तौर पर साथ नहीं है, लेकिन ब्रेकअप का कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, दोनों की तरफ से इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।
वेदांग रैना और खुशी कपूर के अफेयर की खबरें साल 2023 शुरू हुई थीं। जब दोनों ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में साथ काम किया था। सेट पर इनकी दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। लेकिन दोनों ने ही रिश्ते को ऑफिशियल नहीं माना है। वेदांग ने तो कहा था कि वो सिर्फ 'अच्छे दोस्त हैं और कुछ भी नहीं।'
हालांकि, खुशी ने अप्रैल 2025 में अपने गले में एक स्पेशल नेकपीस पहना था, जिसमें V और K का पेंडेंट था साथ ही बीच में दिल भी था। फैंस ने कहा था कि उन्होंने बिना कहे अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है। खुशी ने 2023 में 'द आर्चीज' के बाद 'लवयापा' और 'नादानियां' की थी, जो 2025 में रिलीज हुई थीं। 2026 में वो 'मॉम 2' में नजर आने वाली हैं। वहीं वेदांग को पिछली बार आलिया भट्ट के साथ 'जिगरा' में देखा गया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।