Get App

Khushi Kapoor-Vedang Raina breakup: नए साल में बॉलीवुड लव बर्ड को लगी नजर, खुशी-वेदांग का हुआ ब्रेकअप!

Khushi Kapoor-Vedang Raina breakup: नया साल बॉलीवुड कपल के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप के बाद अब एक और कपल के अलग होने की खबर सामने आई है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 10:10 AM
Khushi Kapoor-Vedang Raina breakup: नए साल में बॉलीवुड लव बर्ड को लगी नजर, खुशी-वेदांग का हुआ ब्रेकअप!
नए साल में बॉलीवुड लव बर्ड को लगी बुरी नजर...

Khushi Kapoor-Vedang Raina breakup: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी और वेदांग रैना की राहें अलग हो चुकी हैं। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दो साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब हमेशा के लिए दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।

विक्की लालवानी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। खुशी और वेदांग अब कपल के तौर पर साथ नहीं है, लेकिन ब्रेकअप का कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, दोनों की तरफ से इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।

वेदांग रैना और खुशी कपूर के अफेयर की खबरें साल 2023 शुरू हुई थीं। जब दोनों ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में साथ काम किया था। सेट पर इनकी दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। लेकिन दोनों ने ही रिश्ते को ऑफिशियल नहीं माना है। वेदांग ने तो कहा था कि वो सिर्फ 'अच्छे दोस्त हैं और कुछ भी नहीं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें