Get App

Siddharth Malhotra Brithday: हैप्पी बर्थडे हैंडसम..., कियारा आडवाणी ने बर्थडे पर सरायाह के पापा पर लुटाया प्यार

Siddharth Malhotra Brithday: कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मलहोत्रा को बर्थडे विश किया है। वहीं एक्टर के स्पेशल केक की फोटोज को भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 4:36 PM
Siddharth Malhotra Brithday: हैप्पी बर्थडे हैंडसम..., कियारा आडवाणी ने बर्थडे पर सरायाह के पापा पर लुटाया प्यार
कियारा आडवाणी ने बर्थडे पर सरायाह के पापा पर लुटाया प्यार

Siddharth Malhotra Brithday: सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ये बर्थडे सिद्धार्थ के लिए काफी खास है, क्योंकि इस बार उनकी लिटिल एंजल भी उनके साथ है। इस खास मौके पर कियारा ने सोशल मीडिया पर सिड के लिए खास नोट शेयर किया है। वहीं उनके स्पेशल केक की फोटो भी शेयर की है।

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज और वीडियो शेयर किया है। पहली फोटो में सिद्धार्थ ब्लू शर्ट और ऑरेंज शॉर्ट में दिख रहे हैं। वहीं दूसरे फोटो में बैटमैन थीम का केक है, जिस पर लिखा है सरायाह के पापा और डैडी कूल। वहीं तीसरे वीडियो में कियारा ब्लैक फुल श्रग पहने गाना गाती और मस्ती करती दिख रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- सरायाह का सबसे प्यारा इंसान और अंदर-बाहर से सबसे खूबसूरत। अभी भी तुम पर फिदा हूं। अब हमारी नन्ही बच्ची भी तुम पर फिदा है। जन्मदिन मुबारक हो, पतिदेव...। फैंस को किया का कैप्शन बेहद पसंद आ रहा है। वहीं सभी लोग कमेंट में एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें