Sidharth Malhotra: नन्ही परी को लेकर घर पहुंची Kiara Advani, ऐसे बेटी का वेलकम करेंगे पापा सिद्धार्थ

Kiara Advani Reach Home: कियारा आडवाणी ने हाल ही में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया हैं। एक्ट्रेस आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है। कियारा अपनी न्यू बॉर्न बेटी संग अपनी मां के घर जाएंगी, जहां पर दोनों का धूमधाम से वेलकम किया जाएगा।

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 2:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Kiara Advani Reach Home: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 15 जुलाई को नन्ही परी के माता-पिता बने थे। तब से फैंस और तमाम सेलेब्स न्यू पेरेंट्स को लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं अब कियारा आडवाणी को डिलीवरी के तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्ट्रेस बेटी संग अपनी मां के घर पहुंच गई हैं।

नए-नए पेरेंट्स बनें कियारा और सिद्धार्थ ने लाइफ के नए चैप्टर की शुरूआत कर दी है। कपल ने पैपराजी से खास तौर पर प्राइवेसी की अपील की है। कपल 18 जुलाई को अपनी नन्ही बिटिया संग घर के लिए रवाना हो चुका है। हालांकि कार में किसी का चेहरा नहीं दिखाई दिया। दरअसल कपल ने अपनी कार में सनशेड का इस्तेमाल किया हुआ था। इस वजह से कियारा या उनकी बिटिया रानी की झलक देखने को नहीं मिला पाई है। लेकिन घर जाते समय उनकी कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।


बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 16 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक कंबाइंड नोट पोस्ट शेयर किया था। कपल ने बेटी के जन्म का ऐलान धूमधाम से किया था। पोस्ट में लिखा गया था कि हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं, और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हम बेबी गर्ल से ब्लेस हुए हैं। कपल की इस पोस्ट के बाद आलिया भट्ट से लेकर करण जौहर ने कपल को भर-भरकर बधाई दी थी।

28 फ़रवरी, 2025 को, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इस पोस्ट में बच्चों के मोज़े को दोनों अपनी हथेली पर रखे दिख रहे थे। कैप्शन में लिखा था, "हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफ़ा. जल्द ही आ रहा है। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फ़रवरी, 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी। इस जोड़ी की लव स्टोरी शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी। सिद्धार्थ और कियारा ने शूटिंग के दौरान अपने रिश्ते को छुपाए रखा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।