Kiara Advani: पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर 2016 की पुरानी तस्वीरें शेयर करने की होड़ लगी है। कई बॉलीवुड सितारों ने एक दशक पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा करके उन दिनों को याद किया है। अब कियारा आडवाणी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। उन्होंने 2016 के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिली थीं और उनसे थोड़ी देर बात की थी। उस समय वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे।
