कॉमेडियन कपिल शर्मा को ऑडियंस ने भरपूर प्यार दिया है। बात चाहे उनके कॉमेडी शो की हो या फिल्म की। कपिल एक बार फिर अपने फैंस के सामने अपनी फिल्म के साथ आ रहे हैं। फिल्म का नाम है Kis Kisko Pyaar Karoon 2। इसका एक दिलचस्प पोस्टर उन्होंने मार्च में जारी किया था। यह फिल्म उनकी 2015 में आई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म Kis Kisko Pyaar Karoon का सीक्वल है। अब खबर आ रही है कि कपिल इस फिल्म में एक्टिंग के साथ में कुछ नया ट्राई करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इसे जुड़ा अपडेट अपने इंटाग्राम हैंडल पर शेयर किया। आइए जानते हैं इसके बारे में।
