Cinema Ka Flashback: हिंदी सिनेमा का 50 साल पुराना ये गाना, एक्स की याद के साथ आंखों में ला देगा आंसू

Cinema Ka Flashback: हिंदी सिनेमा के आइकॉनिक सिंगर और एक्टर किशोर कुमार भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन उनके गाने आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड बने हुए हैं।

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 6:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूं तो किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। लेकिन जिस गाने के बारे में हम जिक्र कर रहे हैं, वह वाकई बेहद मैजिकल है।

Cinema Ka Flashback: हिंदी सिनेमा के पुराने सबसे शानदार गानों के बारे में बात की जाए तो उसमें ज्यादातर गाने सिंगर किशोर कुमार के होंगे। किशोर दा ने अपने सिंगिंग करियर के दौरान हर जॉनर के गाने गाए हैं। फिर रोमांटिक, कॉमिक हो या फिर सेड सॉन्ग्स हो। किशोर कुमार की खासियत यह थी वह सिंगर के साथ-साथ एक्टर और निर्देशक भी बेहद शानदार थे।

आज हम आपको किशोर कुमार के एक ऐसे यादगार गमभरे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 50 साल पहले रिलीज हुआ था। आज भी इस गाने को सुनकर फैंस का दिल भर आता है। इतना ही नहीं जेन जी के बीच भी पॉपुलर है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है।

यूं तो किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। लेकिन जिस गाने के बारे में हम जिक्र कर रहे हैं, वह वाकई बेहद मैजिकल है। सेड सॉन्ग्स के मामले में मानों ऐसा होता था कि किशोर दा अपने दिल का दर्द गाने में उतार देते थे। इसका अंदाजा आप साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म आंधी के गानों से लगा सकते हैं। इस फिल्म का गाना तेरे बिना जिंदगी से... (Tere Bina Zindagi Se ) को सुनकर आज भी आपको अपने खोए प्यार की याद और आंखों में आंसू आ जाएंगे।


किशोर कुमार का ये गाना पिछले 5 दशकों से हिंदी सिनेमा कल्ट संड सॉन्ग का ताज अपने नाम किए हुए है। इस गाने में लता मंगेशकर ने किशोर दा के साथ डूएट किया था। आंधी का ये आईकॉनिक गाना है, जिसमें दो दिग्गजों ने आवाज दी थी। इस गाने को अभिनेता संजीव कुमार और अभिनेत्री सुचित्रा सेन पर शूट किया गया है। तेरे बिना जिंदगी से... सुनने के बाद हर किसी को अपने भूले बिसरे प्यार की याद आ ही जाती है।

बात करें आंधी के गाने तेरे बिना जिंदगी से... की मेकिंग की तो गाना को आवाज किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी थी। कंपोज आर डी बर्मन ने किया था। इसके अलावा गाने के बोल को गुलजार साहब की कलम से लिखे गए थे। फिल्म का ये हिट रहे गाने ने संजीव कुमार से ज्यादा किशोर कुमार को फेम दिलाई थी। इस गाने की वजह से ही फिल्म आंधी आज भी यादगार फिल्मों में शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।