Kriti Sanon: 'कॉकटेल 2' में दिखेगा कृति सेनन का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार, एक्ट्रेस ने खुद किया बड़ा खुलासा

Kriti Sanon: कृति सेनन ने अपने आनी वाली फिल्म कॉकटेल 2 के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को काफी अलग बताया है।

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म 'मिमी' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद, अब कृति एक ऐसे अवतार में नजर आने वाली हैं जिसे उन्होंने खुद अपने करियर का 'सबसे हॉट' किरदार बताया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने अपनी इस नई फिल्म और अपने मेकओवर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं।

होमी अदजानिया ने बदला कृति का अंदाज

कृति ने अपनी इस नई इमेज का पूरा श्रेय फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया को दिया है। कृति का कहना है कि होमी का विजुअल सेंस और स्टाइल बहुत ही कूल है। उन्होंने कृति के अंदर के उस 'कूल और हॉट' पक्ष को बाहर निकाला है, जिससे वह खुद भी अनजान थीं। कृति ने बताया, "मैं इस फिल्म में पहले के मुकाबले बहुत अलग दिख रही हूँ। यह संभवतः अब तक का सबसे बोल्ड और स्टाइलिश किरदार है जिसे मैंने निभाया है।"


भारी-भरकम किरदारों के बाद चाहिए था कुछ 'लाइट'

फिल्म चुनने की वजह बताते हुए कृति ने कहा कि उनकी पिछली फिल्म 'तेरे इश्क में' काफी इमोशनल और थका देने वाली थी। उस फिल्म ने उन्हें भावनात्मक रूप से खाली कर दिया था। ऐसे में वह कुछ ऐसा करना चाहती थीं जो हल्का-फुल्का, मजेदार और कूल हो। यही वजह रही कि जब 'कॉकटेल 2' उनके पास आई, तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी।

शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ जमेगी जोड़ी

'कॉकटेल 2' में कृति सेनन के साथ बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' यानी शाहिद कपूर और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का फर्स्ट लुक और टीज़र 18 मार्च को रिलीज होने की संभावना है, जिसे रणबीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा।

नेपोटिज्म पर बेबाक राय

इसी बातचीत के दौरान कृति ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) पर भी खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कई बार स्टार किड्स की वजह से फिल्मों से रिप्लेस किया गया। हालांकि, उनका मानना है कि अंत में केवल टैलेंट ही टिकता है। उन्होंने कहा, "आपको 2-3 मौके आसानी से मिल सकते हैं, लेकिन दर्शकों के दिल में जगह बनाने के लिए आपको खुद को साबित करना ही पड़ता है।"

कृति सेनन का यह नया अवतार उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होने वाला है। 'कॉकटेल' के पहले भाग ने दीपिका पादुकोण के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी, अब देखना यह है कि क्या 'कॉकटेल 2' कृति सेनन के लिए भी वही जादू दोहरा पाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।