Get App

Nupur Sanon Wedding: कार्तिक आर्यन के बाद कृति सेनन की बहन शादी के लिए हैं तैयार! यहां होगी रॉयल वेडिंग

Nupur Sanon Wedding: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नूपुर सनोन और सिंगर स्टेबिन बेन जनवरी 2026 में उदयपुर में शाही शादी के लिए तैयार हैं। जानें कब और कहा कैसे होगी कृति सेनन की बहन की शादी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 04, 2025 पर 11:11 AM
Nupur Sanon Wedding: कार्तिक आर्यन के बाद कृति सेनन की बहन शादी के लिए हैं तैयार! यहां होगी रॉयल वेडिंग
कार्तिक आर्यन के बाद कृति सेनन की बहन शादी के लिए हैं तैयार!

Nupur Sanon Wedding: कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन 2026 की शुरुआत में सिंगर स्टेबिन बेन के साथ रॉयल वेडिंग कर सकती हैं। खबरों के अनुसार, यह शादी 8 और 9 जनवरी, 2026 को उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में होने वाली हैं, जो राजस्थान के सबसे शानदार हेरिटेज प्लेस में से एक है। ये न्यूज विनय शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

इस रॉयस वेडिंग में बॉलीवुड के कई सितारे, करीबी परिवार और दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि नूपुर या स्टेबिन ने अभी तक शादी का ऐलान नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर रूमर्ड फैल चुके हैं। फैंस स्टेबिन बेन को उनके चार्ट-टॉपिंग हिट गानों के लिए पहले से ही जानते हैं। वहीं कृति सेनन के होने वाले जीजू स्टेबिन बेन को लेकर फैंस और ज्यादा जानने को एक्साइटेड हैं।

भोपाल में जन्मे और पले-बढ़े स्टेबिन बेन को छोटी उम्र से ही म्यूजिक से प्यार था। उनका पहला खास पर स्कूल का वो ऑडिटोरियम था, जहां उन्हें एहसास हुआ कि म्यूजिक उनका सिर्फ़ एक शौक नहीं, बल्कि उनकी लाइफ है। कॉलेज के फेस्टिवल्स से लेकर लोकर कम्पटीशन तक, स्टेबिन ने अपना सेल्फ कॉनफिडेंस बढ़ाया और 2016 में प्लेबैक सिंगिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें