Krrish 4 में 23 साल बाद धरती पर लौट रहा है 'जादू', ऋतिक रोशन के किरदार को लेकर हुआ नया खुलासा

Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन वॉर 2 को लेकर लगातार लाइम लाइट बने हुए हैं। इस फिल्म के बाद वह अपनी अपकमिंग मच अवेटेड फिल्म कृष 4 (Krrish 4) में बिजी हो जाएंगे। अभी फिल्म में कास्टिंग की जा रही है। ऋतिक स्टारर इस मूवी से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है।

अपडेटेड Jul 05, 2025 पर 5:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Krrish 4 Update: राकेश रोशन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी कृष का पार्ट 4 जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी साल ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म कृष 4 की रिलीज का ऐलान किया गया है। साथ ही में यह भी खुलासा हो गया था कि इस बार राकेश रोशन फिल्म का निर्देशन नहीं करने वाले हैं। इसकी जिम्मेदारी खुद ऋतिक रोशन संभालते दिखेंगे। यह उनकी पहली डारेक्टोरियल फिल्म होने वाली है।

राकेश रोशन ने जब से कृष 4 का ऐलान किया है, तब से वह अपनी आने वाली फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं। पिछले कुछ समय से इसकी कास्टिंग को लेकर खूब तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अपकमिंग फिल्म में नई स्टार कास्ट दिखाई देगी या पुरानी, इस बात को अभी छुपाकर रखा गया है। वहीं एक्ट्रेस को लेकर भी कोई खुलासा नहीं किया गया है।

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म कृष 4 को लेकर नया अपडेट आया है, जिसे सुनकर हर कोई एक्साइटेड हो गया है। फिल्म में ऋतिक रोशन एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन रोल्स में दिखने वाले हैं। इससे पहले के पार्ट में अभिनेता ने डबल रोल किया था। कोई मिल गया अब तक की आइकॉनिक फिल्मों में से बनी हुई है। इस फिल्म में ऋतिक की परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया था। वहीं फिल्म में जादू (एलियन) ने भी खूब लाइमलाइट चुराई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कृष 4 में जादू की वापसी देखी जा सकती है।


कृष 4 में 3 लीड एक्ट्रेस देखने को मिलने वाली है। ये तीनों पुरानी फिल्मों की अदाकारा होंगी की नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। कोई मिल गया की रेखा और प्रीति जिंटा के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं, इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के पहले क्वार्टर में शुरू हो सकती है।

कृष 4 से पहले ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा वॉर 2 (War 2) में धमाल मचाते दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Roshni Walia ने बाथटब में लेटकर कर दिए कातिलाना पोज, 'सन ऑफ सरदार 2' की एक्ट्रेस का हॉट लुक मचा रहा बवाल

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।