Credit Cards

Bigg Boss 19: वीकेंड के वार पर घरवालों को लगा बड़ा झटका, एक साथ बेघर हुए ये 2 कंटेस्टेंट्स

Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार डबल एविक्शन देखने को मिला, जिसने सभी को चौंका दिया। शो में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और मीका सिंह भी नजर आए और घरवालों के साथ मजेदार टास्क खेले

अपडेटेड Oct 27, 2025 पर 12:08 AM
Story continues below Advertisement
Bigg Boss 19: आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ और कौन घर से कौन बाहर गया

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का आज का वीकेंड का वार एपिसोड काफी खास रहा। फैंस बेसब्री से वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार करते हैं। सलमान खान वीकेंड के वार पर कुछ घरवालों की जमकर क्लास तो वहीं कुछ की तारीफ भी करते हैं। इस बार के वीकेंड के वार एपिसोड में एक चौंकाने वाला एविक्शन देखने को मिला, जिसने सबको हैरान कर दिया। इस बार शो में आज डबल एविक्शन हुआ। वहीं आज शो में सोनाक्षी सिन्हा और मिका भी नजर आए। सोनाक्षी ने घरवालों के साथ मजेदार टास्क भी करवाई। आइए जानते है आज घर में क्या-क्या हुआ और कौन घर से बाहर गया।

वीकेंड का वार एपिसोड की शुरुआत कुनिका और फरहाना की तीखी बहस से होती है। कुनिका का आरोप है कि फरहाना ने उसकी एक्स बेस्ट फ्रेंड नेहा और बसीर के रिश्ते पर पीठ पीछे बातें कीं, जबकि फरहाना ने पलटकर कहा कि असल में कुनिका ही उसकी बुराई करती है। बसीर ने साफ कहा कि अगर किसी को नेहा से उसके रिश्ते पर बात करनी है, तो सामने आकर करे।

शो में आए मीका


सलमान खान एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हैं और गौरव से घरवालों की मिमिक्री करने को कहते हैं। गौरव सबसे पहले नेहल की मिमिक्री करते हैं, फिर तान्या, बसीर, अभिषेक और अशनूर की मिमिक्री करते हैं, जिससे पूरा घर हंसने लगता है। इसके बाद सिंगर मीका सिंह स्टेज पर आते हैं और अपना जोश भरा गाना ‘माफिया’ गाकर सबका एंटरटेन करते हैं। एक टास्क में मीका सिंह ने कंटेस्टेंट्स से गाने के जरिए अपने इमोशन जताने को कहा। वहीं हर कोई गाने से अपने इमोशन दिखाते नजर आए।

घरवालों से करवाया टास्क

इसके बाद टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को बताना था कि किसकी बिग बॉस जर्नी हिट रही और किसकी फ्लॉप। फरहाना ने गौरव को बेस्ट और कुनिका को वर्स्ट बताया। बसीर ने नेहल को सबसे अच्छी जर्नी वाला कंटेस्टेंट चुना, जिस पर सलमान ने दोनों को मजाक में छेड़ा। नीलम ने कुनिका को बेस्ट और फरहाना को वर्स्ट कहा, जबकि अमाल ने फरहाना को “डार्क पर्सन” बताते हुए उनकी जर्नी को सबसे खराब बताया। फरहाना को सबसे ज़्यादा नेगेटिव वोट मिले, जबकि नेहल और मालती को भी कुछ नेगेटिव टैग मिले। वहीं गौरव, तान्या और कुनिका को सबसे ज्यादा ‘बेस्ट जर्नी’ टैग मिले। सलमान खान ने बताया कि मृदुल को न तो पॉजिटिव और न ही नेगेटिव वोट मिला, यानी वह घरवालों की नजर में पूरी तरह इनविजिबल है। मीका के जाने के बाद अमाल और तान्या ने आपस में अपनी लड़ाई पर बात करते नजर आए।

शो में आई सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने घरवालों को एक मजेदार टास्क के दौरान अभिषेक से पूछा कि घर की “पिशाचिनी” कौन है, तो उसने कुनिका का नाम लिया। इसके बाद सोनाक्षी ने फरहाना और मालती को “पिशाचिनी” का टैग दिया और बाकी घरवालों से कहा कि वे इनमें से किसी एक को चुनें। अमाल, नीलम, निहाल, बसीर, प्रणित, अशनूर, अभिषेक, मृदुल, फरहाना और कुनिका ने फरहाना को चुना, जबकि शहबाज और तान्या ने मालती का नाम लिया। सोनाक्षी ने मजाक में कहा कि अभिषेक को फरहाना को पिशाचिनी नहीं कहना चाहिए, क्योंकि वह उसी के साथ फ्लर्ट करती है। वहीं अमाल ने कहा कि मालती, तान्या की तुलना में ज्यादा टॉक्सिक है।

ये हुए शो से बाहर

वहीं इस सब के बाद भारी आई घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट्स की। सलमान खान ने चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को “वेंटिंग मशीन” टास्क में गुस्सा निकालने का मौका दिया, जिससे एलिमिनेशन के नतीजे भी सामने आए। सबसे पहले गौरव गए और नेहल पर गुस्सा निकाला और वह सेफ हो गए। इसके बाद नेहल ने अपनी एक्स-बेस्ट फ्रेंड फरहाना के खिलाफ गुस्सा जताया, लेकिन वह शो से एलिमिनेट हो गई। तीसरे नंबर पर प्रणित आया और वह भी सेफ रहे। आखिर में बसीर की बारी आई, लेकिन वह भी एलिमिनेशन का शिकार हो गए। इस तरह आज घर से दो लोग बाहर गए। सलमान खान ने इस एविक्शन को काफी चौंकाने वाला बताया, इस पर नेहल भावुक होकर रो पड़ी।

घर से जाते समय नेहल ने फरहाना से कहा कि उन्होंने उनका दिल तोड़ा है जबकि फरहाना ने इसका इल्जाम कुनिका पर लगा दिया। नेहल के घर से बाहर जाने के बाद फरहाना पूल में चली गई और रोने लगी। उसने तान्या से कहा कि उसने नेहल के बारे में बहुत सी गलत बातें की थीं, जिनका अब उसे पछतावा है। साथ ही उसने कहा कि वह कुनिका को इस बार आसानी से नहीं छोड़ेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।