सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत फिसली है। सभी प्रमुख शहरों में भाव में गिरावट दिख रही है। 4 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 151220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 150920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2960 रुपये नीचे आई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2850 रुपये घटा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,627.63 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150920 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 152720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 4 मई की सुबह गिरावट है। भाव 264900 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक सप्ताह में चांदी 5000 रुपये महंगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.91 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।