Bank Holiday: 4 मई 2026 को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने हैं, जिस वजह से लोगों में कन्फ्यूजन है कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे। लेकिन साफ कर दें कि चुनाव नतीजों के कारण बैंकों की छुट्टी नहीं होती। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक आज सोमवार को देशभर में बैंक खुले रहेंगे।
आज इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे जारी करेगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है, जिसमें पहले पोस्टल बैलेट और फिर ईवीएम के वोट गिने जाते हैं। नतीजे दोपहर से लेकर शाम तक आने की उम्मीद है।
इन चुनावों में खास नजर पश्चिम बंगाल पर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इन नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।
मई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?
मई महीने में अलग-अलग कारणों से कई दिन बैंक बंद रहेंगे। 1 मई को Labour Day के चलते छुट्टी रही। इसके अलावा हर रविवार (3, 10, 17, 24, 31 मई) को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 9 मई को दूसरा शनिवार और Rabindranath Tagore जयंती, जबकि 23 मई को चौथे शनिवार की छुट्टी होगी।
इसके अलावा 16 मई को कुछ राज्यों में राज्य दिवस, 26 मई को Kazi Nazrul Islam जयंती और 27-28 मई को Eid al-Adha के कारण कई जगह बैंक बंद रहेंगे। चुनाव नतीजों के बावजूद 4 मई को बैंक सामान्य रूप से खुले हैं। हालांकि, आगे के दिनों में छुट्टियां हैं, इसलिए बैंक से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लेना बेहतर रहेगा।
किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट