Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: स्मृति ईरानी स्टारर क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बापजी की पोती की शादी का ट्रेक चल रहा है। ऐसे में पूरा विरानी परिवार शांति निकेतन में एक साथ शादी करा के वापस आ गया है। लेकिन, शांति निकेतन में वापस आते ही फिर से हंगामा शुरू हो जाता है। दरअसल, मिहिर को सच पता लग जाता है कि नॉयना ने ही बापजी को उसके और तुलसी के तलाक के पेपर्स भेजे थे।
इतना ही नहीं ये पता लग जाता है कि उसके और अपने रिश्ते के बारे में भी बापजी को उसने ही बताया था। इस बाद से मिहिर काफी दुखी हो जाता है और नॉयना को सबके सामने खूब फटकारता है। नॉयना कहती है कि अच्छा ही तो हुआ कि मैंने सबकुछ बापजी सच बता दिया। अब रोज-रोज झूठ नहीं बोलना पड़ेगा।
वह आगे कहती है कि तुम तुलसी से आसानी से तलाक ले सकते हो और मुझसे शादी कर सकते हो। वहीं मिहिर और गुस्से से लाल हो जाता है। ऐसे में नॉयना इमोशनल हो जाती है और कहती है कि चाची तो मुझे देखकर मुंह मोड़ लेती हैं। तुम तो नॉयना डार्लिंग, नॉयना डार्लिंग करके ताना मारते हो...मुझे सब समझ आता है।
नॉयना कहती है कि मैं इस घर में तुमसे शादी करने आई थी। मुझे नहीं पता था कि यहां आने के बाद मैं खुद का नाम ही खो दूंगी। नॉयना हूं ही नहीं मैं, नॉयना रही नहीं, दूसरी औरत बन चुकी हूं मैं। कोई मुंह पर बोलता है, कोई आंखों से बोलता है, कोई पूठ पीछे से कहता है। मैं सबकुछ बर्दाश्त तुम्हारे लिए करती आ रही हूं।
इसके बाद मिहिर कहता है कि किसने बोला बर्दाश्त करने को। इतना बर्दाश्त मत करो कि तुम्हारा गुस्सा मेरे परिवार की इज्जत पर निकलने लगे...बिल्कुल मत करो बर्दाश्त। छह साल पहले मैंने जबरदस्ती की थी कि मेरे घर में आओ, तुम मेरे परिवार के साथ रहो। तुम अपनी मर्जी से यहां आई थी। मैंने नहीं कहा था। मैंने ना कभी तुम्हें रोका है और ना कभी आगे भी रोकूंगा।
मिहिर नॉयना के मुंह पर कहता है कि इतनी प्रॉब्लम है तो जाओ ना यहां से, निकलो हमेशा के लिए। नॉयना कहती है कि मुझे जाने के लिए कह रहे हो...आखिर मैंने क्या किया है। मिहिर के कहने पर नॉयना घर छोड़कर चली जाती है। नॉयना की छोटी बहन मिहिर से कहती है कि दीदी को रोक लो। वह कहती है कि क्योंकि, इस बार नहीं बचेगी वो। उसकी बहन ने भी कहा कि अगर वो कुछ कर लेती है तो उसके जिम्मेदार इस बार आप होंगे। अब शो में आगे क्या होगा ये देखना दिलचस्प होने वाला है।