Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित-राम नेने की शादी को हुए 26 साल, एक्ट्रेस ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने की शादी को 26 साल हो गए हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खास नोट लिखा है।

अपडेटेड Oct 17, 2025 पर 10:43 AM
Story continues below Advertisement
माधुरी दीक्षित-राम नेने की शादी को हुए 26 साल

Madhuri Dixit: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है, बल्कि डांस से भी कहर ढाया है। प्रफोशनल लाइफ के साथ एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी काफी लाइम लाइट में रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ हर अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल में उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

दरअसल माधुरी दीक्षित की शादी को आज यानी 17 अक्टूबर को 26 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनकी शादी की फोटोज नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित ने इस खास वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- पलों से लेकर यादों तक, ज़िंदगी में हाथ थामे 26 साल। सालगिरह मुबारक हो डॉ नेने...।


माधुरी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि डॉक्टर श्रीराम नेने से उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी। उन्होंने बताया था कि एक बार उनके भाई अजीत दीक्षित ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक पार्टी दी थी, जिसमें श्रीराम भी इनवाइट थे। इस दौरान अजीत ने श्रीराम और माधुरी को एक दूसरे से मिलाया था। माधुरी टॉप एक्ट्रेस थीं और श्रीराम अमेरिका में एक कार्डियोवस्कुलर सर्जन थे। लेकिन वो माधुरी की पॉपुलैरिटी से अंजान थे। पहली मुलाकात के बाद ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली मुलाकात में ही माधुरी को श्रीराम नेने पसंद आ गए थे। वहीं श्रीराम नेने भी एक्ट्रेस से अटरेक्ट हो गए थे। दोनों अलग-अलग प्रोफेशन से होने के बावजूद एक दूसरे के करीब आए। फिर दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया। शादी से पहले माधुरी और श्रीराम काफी समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहा हैं।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने साल 1999 में धूमधाम से शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी भारत नहीं बल्कि अमेरिका में हुई थी। कुछ समय बाद माधुरी और श्रीराम दो बेटों के माता-पिता बन गए थे। एक बेटे का नाम अरिन नेने और एक का नाम रयान नेने है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।