Madhuri Dixit: बॉलीवुड को सर्कस मानते हैं माधुरी दीक्षित के बेटे, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नहीं करना चाहते हैं काम

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन और रयान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। दोनों इसे सर्कस बताते हैं। माधुरी के दोनों बेटे काफी हुशियार और वर्किंग हैं।

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 1:46 PM
बॉलीवुड को सर्कस मानते हैं माधुरी दीक्षित के बेटे

Madhuri Dixit: बॉलीवुड में अक्सर सेलेब्स के बच्चे ज्यादातर फिल्मी दुनिया में ही अपना करियर बनाते हैं। बहुत सारे स्टार किड्स ने तो इंडस्ट्री में सक्सेसफुल एंट्री भी कर ली है। कुछ सक्सेसफुल एक्टर बन गए हैं, तो कुछ फ्लॉप हो गए। लेकिन,माधुरी दीक्षित के बेटों का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री सर्कस है।

दोनों इससे दूर रहना पसंद करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने दोनों बेटों अरिन और रयान के बारे में खूबसारी बातें की हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके दोनों बेटे क्या कर रहे हैं और उनका किन-किन चीज में इंट्रेस्ट है। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके दोनों बेटे लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

अपने करियर के पीक पर माधुरी दीक्षित ने डॉ श्रीराम नेने संग ग्रैंड शादी कर ली थी। उसके बाद अमेरिका के डेनवर में एक्ट्रेस नेने के साथ शिफ्ट हो गईं। माधुरी ने वहीं अपने दोनों बेटों को जन्म दिया और अपने करियर से सालों तक दूरी रखी थी। हालांकि, माधुरी कुछ साल पहले ही इंडिया वापस आई हैं।


माधुरी अभी भी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। लेकिन उनके दोनों बेटों का एक्टिंग और फिल्मों में जरा भी इंट्रेस्ट नहीं है। माधुरी ने बताया कि उनके दोनों बेटे फिल्मी दुनिया में आना नहीं पसंद करते हैं। मिड डे से बात करते हुए माधुरी ने अपने बेटे के बारे में बताया कि बड़े बेटे को फिल्मों में आने का थोड़ा-बहुत मन हुआ था, लेकिन उसे लगता है कि असली जुनून म्यूजिक है।'

ऐसे में वो अपना म्यूजिक खुद प्रोड्यूस करते हैं और बाकी सब कुछ अपना देखते हैं। उन्होंने अपने स्कूल में म्यूजिक को माइनर सब्जेक्ट और कंफ्यूटर इंजीनियरिंग को मेन सब्जेक्ट लिया हुआ है। 'एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बेटे अरिन ने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। वह ऐपल कंपनी में वर्किंग हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि फिलहाल अरिन नॉइज कैंसिलेशन प्रोग्राम कर रहे हैं। माधुरी ने बताया कि उनके छोटे बेटे रयान को तो फिल्में पसंद ही नहीं है। वो साइंस एंड टेक्नॉलॉजी फील्ड में एक्सपर्ट है। माधुरी ने बताया,'उनका छोटा बेटा यूएससी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वो साइंस एंड टेक्नॉलॉजी में घुसा रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।