Credit Cards

Pankaj Dheer Death: 'महाभारत' के 'कर्ण' ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से पीड़ित थे एक्टर पंकज धीर

Pankaj Dheer Died: महाभारत सीरियल में कर्ण के किरदार में नजर आ चुके एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। एक्टर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बॉलीवुड दुखद खबर के सामने आने के बाद शोक में डूब गया है।

अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
वेटरन एक्टर पंकज धीर का हुआ निधन

Pankaj Dheer Died: बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर यानी आज निधन हो गया। एक्टर की उम्र 68 साल थी। उन्हें कैंसर था। हालांकि, कुछ महीने पहले से उनकी तबियत ज्यादा खराब चल रही थी। उन्होंने मेजर सर्जरी कराई गई थी। पंकज धीर के निधन की जानकारी उनके दोस्त फिरोज खान ने सोशल मीडिया पर दी है। आज शाम 4:30 बजे उनका अंतिम संस्कार पवन हंस में होगा।

पंकज धीर के करीबी दोस्त और एक्टर अमित बहल ने भी उनके निधन की खबर की जानकारी दी है। एक्टर को लंबे समय से कैंसर था। वह इससे जंग लगभग जीत चुके थे, पर कुछ महीने पहले कैंसर उनके शरीर में वापस आ गया था। पकंज धीर की हाल में ही सर्जरी भी हुई थी, पर कैंसर बुरी तरह से फैल चुका था, जिसके चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि पंकज धीर पिछले काफी समय से ज्यादा गंभीर हालत में थे।

पंकज धीर के लंबे फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में शानदार काम किया है। 'महाभारत' में उन्हें कर्ण के किरदार ने नेम और फेम मिली थी। वहीं 'चंद्रकांता' में उन्हें शिवदत्त के रोल में भी दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था। वह 'बढ़ो बहू', 'युग', 'द ग्रेट मराठा' और 'अजूनी' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह 'सोल्जर', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'रिश्ते', 'अंदाज', 'सड़क' और 'बादशाह' जैसी फिल्मों में दिखे थे।

पंकज धीर एक्टर ही नहीं, बल्कि निर्देशक भी रहे हैं। उनके पिता सीएल धीर भी मशहूर डायरेक्टर थे। उन्होंने 'परवाना' और 'माई फादर गॉडफादर' जैसी फिल्में निर्देशित की थी। निजी जिंदगी की बात करें, तो पंकज ने अनीता धीर से शादी की थी। उनकी पत्नी अनीता कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम करती हैं। उन्होंने 'विक्टोरिया नंबर 203', 'डायमंड्स आर फॉरेवर', 'इक्के पे इक्का' और 'बॉक्सर' जैसी फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन भी किए हैं। वहीं उनके बेटे निकितन धीर हैं। वह भी एक एक्टर हैं।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।