Kapoor Sister Cat Fight: बोनी कपूर का परिवार वैसे भले ही अलग-अलग रहता हो, लेकिन सबके बीच प्यार कितना है ये समय-समय पर दिख ही जाता है। हर त्योहार, शादी और पार्टी में सब एक साथ एक छत के नीचे जश्न मनाते नजर आते हैं। लेकिन क्या नई पीढ़ियों की फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता परिवार के बीच दूरियां लाने का काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनाया-जाहन्वी के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। क्या है माजरा चलिए बताते हैं।
सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के बाद कपूर खानदान में से शनाया कपूर ने फिल्मों में संघर्ष करती दिख रही है। शनाया ने साल 2025 में विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, और अब जल्द ही वह आदर्श गौरव के साथ अपनी दूसरी फिल्म 'तू या मैं' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 14 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है।
इसी बीच कहा जा रहा है कि शनाया और जाहन्वी कपूर में अनबन हो गई है। कपूर फैमिली ड्रामे की चर्चा इंटरनेट तक पर आ गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, हाल ही में रेडिट (Reddit) पर एक थ्रेड शेयर किया गया था, जिसमें एक यूजर ने दावा किया है कि शनाया कपूर की मां महीप कपूर, जाहन्वी और जेठ बोनी कपूर से बेहद नाराज हैं। वजह शनाया की मदद न करना।
यह बात तब की है जब शनाया की पहली फिल्म भी नहीं आई थी। फिल्मी परिवार से होने के बाद भी बॉलीवुड में एंट्री के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा था। इस रेडिट थ्रेड कहा गया था कि महीप को लग रहा था कि उनकी बेटी की मदद उनके ताऊजी यानि बोनी कपूर कर देंगे। फैमली होने के बाद भी उन्होंने शनाया की कोई मदद नहीं की।
रेडिट यूजर ने ये दावा किया कि महीप कपूर तब और आगबबूला हो गई थीं, जब एक प्रोड्यूसर ने शनाया को यह कहते हुए कास्ट करने से मना कर दिया कि वह 'असली नेपो किड' थोड़ी न हैं। दावे के मुताबिक एक टॉप प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्हें सिर्फ 'असली नेपो किड्स' चाहिए, न कि 'बचे-कुचे' बच्चे जो इंडस्ट्री के फ्रिज में तब से पड़े हैं, जब सब अच्छा-अच्छा ले गए हो। अब महीप शनाया को बॉलीवुड में जाहन्वी से ज्यादा सक्सेसफुल देखना चाहती हैं।
वहीं बहनों का मनमुटाव ज्यादा बड़ा तो नहीं पर हल्का-हल्का समझ तो आ रहा है। सुहाना खान, अनन्या पांडे और खुशी कपूर तो अपनी बहन शनाया को उनकी आने वाली फिल्म के लिए चीयर करती नजर आ रही हैं। लेकिन अब तक जाहन्वी की तरफ से ऐसा कोई रिएक्शन देखने को मिला है। वहीं शनाया भी अपनी बहन की फिल्म को चीयर करती नहीं दिखती हैं।